कानपुर: त्योहारों में ट्रेनों में बढ़ेंगे फेरे, कंफर्म टिकट की राह होगी आसान
{"_id":"6aa6916ef319077e93099581","slug":"train-trips-to-increase-during-the-festive-season-securing-confirmed-tickets-to-become-easier-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: त्योहारों…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6aa6916ef319077e93099581","slug":"train-trips-to-increase-during-the-festive-season-securing-confirmed-tickets-to-become-easier-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: त्योहारों में ट्रेनों में बढ़ेंगे फेरे, कंफर्म टिकट की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: त्योहारों में ट्रेनों में बढ़ेंगे फेरे, कंफर्म टिकट की राह होगी आसान
Sun, 13 Sep 2026 05:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
पूजा और त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए 13 जोड़ी विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है। इनमें कानपुर सेंट्रल-असारवा, प्रयागराज-उधना, प्रयागराज-साबरमती, प्रयागराज-दादर और सूबेदारगंज से वलसाड, उधना, दादर और इंदौर जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। अतिरिक्त फेरों से ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद है।
अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन एक अक्तूबर से शुरू होकर नवंबर के अंत तक अलग-अलग तिथियों में होगा। सबसे अधिक 18-18 फेरे प्रयागराज-उधना विशेष ट्रेन के दोनों दिशाओं में लगाए जाएंगे। वहीं कानपुर सेंट्रल-असारवा विशेष ट्रेन के नौ-नौ फेरे होंगे।
कानपुर से असारवा के नौ फेरे
01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा साप्ताहिक विशेष पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वापसी में 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी। दोनों ट्रेनों के नौ-नौ फेरे होंगे।

इन ट्रेनों के भी बढ़े फेरे
02199/02200 वीजीएल झांसी-बांद्रा टर्मिनस : नौ फेरे
04105/04106 प्रयागराज-उधना : 18 फेरे
04179/04180 प्रयागराज-साबरमती : 17 फेरे
04119/04120 सूबेदारगंज-वलसाड : नौ फेरे
04139/04140 प्रयागराज-दादर : नौ फेरे
04155/04156 सूबेदारगंज-उधना : 12 फेरे
04175/04176 सूबेदारगंज-दादर : आठ फेरे
04177/04178 सूबेदारगंज-वलसाड : आठ फेरे
04169/04170 सूबेदारगंज-इंदौर : 17 फेरे
04173/04174 प्रयागराज-वेरावल : नौ फेरे
01907/01908 आगरा कैंट-उधना : आठ फेरे
01909/01910 असारवा-आगरा कैंट : आठ फेरे

गांधीग्राम की जगह अब साबरमती तक जाएगी ट्रेन
परिचालनिक कारणों से 04111/04112 प्रयागराज-गांधीग्राम विशेष का गंतव्य बदल दिया गया है। अब यह ट्रेन 04179/04180 प्रयागराज-साबरमती विशेष के रूप में चलेगी। प्रयागराज से इसकी सेवा तीन अक्तूबर से और साबरमती से चार अक्तूबर से शुरू होगी। फतेहपुर और महेसाणा के बीच ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
असारवा-कानपुर के समय में भी बदलाव
01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल विशेष के समय में भी संशोधन किया गया है। छह अक्तूबर से टूंडला में ट्रेन का ठहराव 3:50 से 3:55 बजे, फिरोजाबाद में 4:20 से 4:22 बजे और इटावा में 5:10 से 5:12 बजे रहेगा। कानपुर सेंट्रल पहुंचने का समय सुबह सात बजे ही रहेगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur