होमक्राइमगाजीपुर में सीएम योगी का तंज: 'यूपी में सब चंगा, नो दंगा', जेल में हैं उपद्रव करने वाले अपराधी
क्राइम

गाजीपुर में सीएम योगी का तंज: 'यूपी में सब चंगा, नो दंगा', जेल में हैं उपद्रव करने वाले अपराधी

गाजीपुर में सीएम योगी का तंज: 'यूपी में सब चंगा, नो दंगा', जेल में हैं उपद्रव करने वाले अपराधी मुख्यमंत्री योगी ने गाजीपुर को 691 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 83 परियोजनाओं का लोकार्पण और 185 का शिलान्यास…

Amar Ujala के अनुसार31 जुलाई 2026 को 01:26 am बजे
गाजीपुर में सीएम योगी का तंज: 'यूपी में सब चंगा, नो दंगा', जेल में हैं उपद्रव करने वाले अपराधी

सौजन्य से:- Amar Ujala

गाजीपुर में सीएम योगी का तंज: 'यूपी में सब चंगा, नो दंगा', जेल में हैं उपद्रव करने वाले अपराधी

मुख्यमंत्री योगी ने गाजीपुर को 691 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 83 परियोजनाओं का लोकार्पण और 185 का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान उन्होंने गाजीपुर को आतंक विरोधी जिला बताया।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

CM Yogi Ghazipur Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद मंडी समिति मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले को करीब 691.74 करोड़ रुपये की 268 विकास परियोजनाओं की सौगात दिया। इनमें 83 परियोजनाओं का लोकार्पण और 185 का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऋषि-मुनियों की पावन धरा गाजीपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस पवित्र भूमि को नमन करने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने बताया कि गाजीपुर का उल्लेख रामायण कालखंड से मिलता है। उन्होंने इसे महाराज गाजी की पावन धरती बताया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान राम और लक्ष्मण ताड़का वध के लिए इसी धरती से बक्सर गए थे।

सीएम ने गाजीपुर को बताया आतंक विरोधी

योगी आदित्यनाथ ने गहमर गांव का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने इसे एशिया और देश का सबसे बड़ा गांव बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गहमर को 12,000 फौजियों के गांव के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि अकेले इसी गांव में 12 हजार से अधिक सैनिक और सेवारत अधिकारी निवास करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत में जब भी देश की सीमाओं की रक्षा की बात आती है, तो गाजीपुर के फौजियों का योगदान अविस्मरणीय है। जिले के सैनिकों ने 1961, 1965 और 1971 के युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में भी उन्होंने अपना योगदान दिया। यह गाजीपुर की वीर भूमि का प्रमाण है।

मंत्री ओपी राजभर बोले- अपराधी प्रदेश छोड़ कर गए

प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने अपने संबोधन में सरकार की नीतियों की प्रशंसा की। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखे हमले किए और भाजपा तथा सुभासपा के लिए समर्थन मांगा। राजभर ने कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश में एक हजार दंगे हुए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर रोक लगाई। राजभर ने दावा किया कि वर्तमान सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे सभी सीटों पर भाजपा को विजयी बनाएं। साथ ही, उन्होंने सुभासपा को भी उचित भागीदारी देने की बात कही। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सपा 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

योजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, सीवर, पर्यटन, खेल और कानून-व्यवस्था से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी। कार्यक्रम के तहत कुल 69,174.82 लाख रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें 49,260.37 लाख रुपये की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 19,914.88 लाख रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है। सबसे अधिक परियोजनाएं सदर विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि जखनियां, सैदपुर, मुहम्मदाबाद, जमानियां, जहूराबाद और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।

लोकार्पण होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का नर्सिंग कॉलेज, ड्रग वेयरहाउस, ग्रामीण पेयजल योजनाएं, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शैक्षणिक भवन व छात्रावास, मनिहारी-जखनियां-फद्दोपुर मार्ग का चौड़ीकरण, गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग का सुदृढ़ीकरण, नगर पालिका क्षेत्र की सीवर परियोजनाएं तथा गंगा तट पर कटानरोधी कार्य शामिल हैं।

शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में अंधऊ-चौकिया बाईपास, मनिहारी-जखनियां-फद्दोपुर मार्ग के अतिरिक्त निर्माण कार्य, महिला एवं पुरुष जिला अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल की बाउंड्रीवाल, नई पुलिस चौकियां, सिंथेटिक हॉकी मैदान, बहुउद्देशीय क्रीड़ागृह का जीर्णोद्धार तथा धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास से जुड़ी योजनाएं प्रमुख हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें