दशहरा, दीपावली और छठ के लिए वाराणसी से गुजरेगी सुपौल - नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन - supaul new delhi special train from varanasi for dussehra diwali and chhath
दशहरा, दीपावली और छठ के लिए वाराणसी से गुजरेगी सुपौल - नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें सुपौल-नई ...और पढ़ें HighLights - दश…

सौजन्य से:- Jagran
दशहरा, दीपावली और छठ के लिए वाराणसी से गुजरेगी सुपौल - नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें सुपौल-नई ...और पढ़ें
HighLights
- दशहरा, दीपावली और छठ के लिए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें।
- सुपौल-नई दिल्ली, वाराणसी-एलटीटी, वाराणसी-दिल्ली स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी।
- वाराणसी से गुजरेंगी और चलेंगी ये त्योहार स्पेशल ट्रेनें।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। दशहरा, दीपावली और छठ पूजा पर्व पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने सुपौल और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन दोनों दिशाओं में वाराणसी से गुजरेगी। गाड़ी संख्या - 04072 नई दिल्ली - सुपौल स्पेशल ट्रेन दो अक्टूबर से 29 नवंबर तक दोपहर 2.35 बजे वाराणसी जंक्शन आएगी।
दस मिनट का आंशिक ठहराव लेकर यह ट्रेन वाया औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया एवं हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय सहित विभिन्न स्टेशनों के रास्ते सुपौल जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या - 04071 सुपौल - नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन तीन अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन रात्रि 10.30 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। दस मिनट स्टॉपेज के बाद यह ट्रेन वाया प्रयागराज, गोविन्दपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ व गाजियाबाद होकर अगले दिन दोपहर तीन बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।
22 अक्टूबर से चलेगी वाराणसी - एलटीटी त्योहार स्पेशल ट्रेन
पूजा पर्व पर गाड़ियों में भीड़ का दबाव कम करने के उद्देश्य से वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुम्बई) के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या - 04226 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को वाराणसी जंक्शन से रात्रि 1.35 बजे प्रस्थान करेगी।
वाया जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी , बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे होते हुए दूसरे दिन दोपहर दो बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में 14 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) के कोच, चार सामान्य श्रेणी के कोच तथा दो जनरेटर एवं लगेज-गार्ड कोच समेत 20 कोच लगाए जा रहे हैं।
कल से दो दिन चलेगी दिल्ली स्पेशल ट्रेन
वाराणसी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा जनक यात्रा के लिए कैंट स्टेशन से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या- 04031 वाराणसी- दिल्ली स्पेशल ट्रेन 11 एवं 13 सितंबर को कैंट स्टेशन से रात्रि 8.15 बजे प्रस्थान करेगी। जौनपुर जं., अयोध्या कैंट, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद स्टेशन पर भी इस ट्रेन का ठहराव होगा। अगले दिन यह नई दिल्ली के रास्ते पूर्वाह्न 11.45 बजे दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


