होमक्राइमकानपुर में छात्र ने की आत्महत्या, बोर्ड परीक्षा के तनाव के चलते उठाया खौफनाक कदम - student commits suicide in kanpur hangs himself due to board exam stress
क्राइम

कानपुर में छात्र ने की आत्महत्या, बोर्ड परीक्षा के तनाव के चलते उठाया खौफनाक कदम - student commits suicide in kanpur hangs himself due to board exam stress

कानपुर में छात्र ने की आत्महत्या, बोर्ड परीक्षा के तनाव के चलते उठाया खौफनाक कदम कानपुर के कल्याणपुर में बोर्ड परीक्षा के तनाव के चलते 15 वर्षीय छात्र अर्जुन राठी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने उसे कमरे में लटका प…

Jagran के अनुसार2 अगस्त 2026 को 06:18 pm बजे
कानपुर में छात्र ने की आत्महत्या,  बोर्ड परीक्षा के तनाव के चलते उठाया खौफनाक कदम - student commits suicide in kanpur hangs himself due to board exam stress

सौजन्य से:- Jagran

कानपुर में छात्र ने की आत्महत्या, बोर्ड परीक्षा के तनाव के चलते उठाया खौफनाक कदम

कानपुर के कल्याणपुर में बोर्ड परीक्षा के तनाव के चलते 15 वर्षीय छात्र अर्जुन राठी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने उसे कमरे में लटका पाया, जिसके ...और पढ़ें

HighLights

- 15 वर्षीय छात्र ने बोर्ड परीक्षा के तनाव में आत्महत्या की

- कल्याणपुर में मां ने बेटे को फंदे पर लटका पाया

- पुलिस ने पढ़ाई के तनाव को आत्महत्या का कारण बताया

जागरण संवाददाता, कानपुर। कल्याणपुर में बोर्ड परीक्षा के तनाव के बीच 15 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम मां जब बेटे को बुलाने उसके कमरे में पहुंची तो वह जिम की लोहे की राड से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। स्वजन उसे रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

मूलरूप से हरियाणा के रोहतक निवासी सचिन राठी कल्याणपुर नया शिवली रोड एल्डिको गार्डन में परिवार के साथ रहते हैं और एक निजी कंपनी में डीजीएम पद पर कार्यरत हैं। परिवार में पत्नी रीना राठी छोटा बेटा रेयांश हैं। उनका 15 वर्षीय बड़ा अर्जुन राठी कल्याणपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से हाई स्कूल का छात्र था। शनिवार सुबह उसने यह कहकर स्कूल जाने से मना कर दिया कि वह घर पर रहकर स्कूल का कार्य पूरा करेगा। इसके बाद पिता आफिस चले गए।

दोपहर में अर्जुन पढ़ाई करने की बात कहकर ऊपर कमरे में चला गया, जबकि उसकी मां और छोटा भाई नीचे थे। देर शाम मां रीना उसे बुलाने कमरे में पहुंचीं तो बेटे को फंदे से लटका देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर फ्लैट के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और छात्र को तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मां का कहना है कि अर्जुन पढ़ाई को लेकर जरूर परेशान रहता था, लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि स्वजन से पूछताछ की गई है। फिलहाल किसी प्रकार का आरोप सामने नहीं आया है। प्रथम दृष्टया मामला पढ़ाई के तनाव को लेकर लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें