यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट पर भ्रामक पोस्ट डालना पड़ा भारी, यू-ट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट पर भ्रामक पोस्ट डालना पड़ा भारी, यू-ट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 के परिणाम और चयन प्रक्रिया पर एक भ्रामक पो…

सौजन्य से:- livehindustan.com
यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट पर भ्रामक पोस्ट डालना पड़ा भारी, यू-ट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 के परिणाम और चयन प्रक्रिया पर एक भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। भर्ती बोर्ड के निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने 'मोहित सर गुरुकुल' यू-ट्यूब चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जांच चल रही है और साइबर क्राइम सेल जानकारी जुटा रही है।
लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 के रिजल्ट और चयन प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर एक भ्रामक पोस्ट वायरल की गई, जिसमें परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए गए। इस पोस्ट का संज्ञान लेते हुए भर्ती बोर्ड के निरीक्षक सतर्कता उपेंद्र सिंह ने हुसैनगंज थाने में 'मोहित सर गुरुकुल' नाम से संचालित यू-ट्यूब चैनल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाप्रभारी हुसैनगंज शिवमंगल सिंह के मुताबिक इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन आठ जून से 10 जून 2026 तक कराया गया था। लिखित परीक्षा के बाद अभिलेखों का सत्यापन कराया गया, जिसके बाद अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षा संपन्न हुई। इसके बाद कट ऑफ लिस्ट यानी परिणाम 31 जुलाई को जारी किया गया。
जांच प्रक्रिया
बोर्ड की सोशल मीडिया सेल इस दौरान लगातार एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब और टेलीग्राम पर वायरल हो रही पोस्टों पर नजर बनाए हुए थी। इसी निगरानी के दौरान सामने आया कि यू-ट्यूब चैनल 'मोहित सर गुरुकुल' ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में रिजल्ट घोटाले का आरोप लगाते हुए एक भ्रामक पोस्ट प्रसारित की, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करने की कोशिश की गई।
साइबर क्राइम जांच
इंस्पेक्टर के मुताबिक तय प्रक्रिया के अनुसार, अभ्यर्थी द्वारा अपना सही बुकलेट नंबर (प्रश्न पुस्तिका क्रमांक) फीड किए जाने पर ही उसकी सही उत्तर कुंजी प्रदर्शित होती है। लेकिन वायरल वीडियो में बिना तथ्यों की जांच किए और सही जानकारी के अभाव में 'मोहित सर गुरुकुल' चैनल के माध्यम से भ्रामक सूचना फैलाई गई। थानाप्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साइबर क्राइम सेल भ्रामक पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


