होम›सेहत›विकास में योगी सरकार ने दो आंख नहीं किया
सेहत

विकास में योगी सरकार ने दो आंख नहीं किया

विकास में योगी सरकार ने दो आंख नहीं किया पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12,000 रुपये किया। उन्हें साड़ी, कैशलेस इलाज और स्मार्टफोन भी दिए गए।…

Hindustan के अनुसार9 सितंबर 2026 को 09:04 am बजे
विकास में योगी सरकार ने दो आंख नहीं किया

सौजन्य से:- Hindustan

विकास में योगी सरकार ने दो आंख नहीं किया

पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12,000 रुपये किया। उन्हें साड़ी, कैशलेस इलाज और स्मार्टफोन भी दिए गए। यह कार्यक्रम पीएम मातृ वंदना योजना के तहत विशिष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था।

पिंडरा, संवाद। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के हर तबके का उत्थान किया। उनकी सरकार ने विकास में किसी के साथ दो आंख नहीं किया। चाहे वह आंगनवाड़ी कार्यकत्री हो या रसोइयां। अयोध्या में मंगलवार को सीएम के हाथों आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान का सीधा प्रसारण देखने के लिए उपस्थित पिंडरा विधायक ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी की। उनका मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया। उन्हें दो साड़ियों के साथ एक साड़ी की अतिरिक्त धनराशि, कैशलेस इलाज की सुविधा और स्मार्टफोन दिया।

उनकी सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक मदद की जा रही है। उन्होंने पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में सरकार की योजनाओं की चर्चा की। पिंडरा विधायक ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत विशिष्ट कार्य करने वाली बड़ागांव ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकत्री चंद्रकला, सुषमा सिंह, गायत्री कुमारी, पिंडरा ब्लॉक की गीता देवी, रेणुका शर्मा और मंजू देवी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम कुंदनराज कपूर, तहसीलदार नेहा राजवंशी, सीडीपीओ राकेश बहादुर, सुपरवाइजर शीला यादव, अनिता सिंह, ब्लॉक कोआर्डिनेटर विनोद गुप्त, भाजपा के जिला मंत्री अजय पटेल, मुरारी सिंह, अनुज सिंह रहे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें