होमउत्तर प्रदेशअयोध्या-गोरखपुर से वाराणसी के लिए चार ई-बसें
उत्तर प्रदेश

अयोध्या-गोरखपुर से वाराणसी के लिए चार ई-बसें

अयोध्या-गोरखपुर से वाराणसी के लिए चार ई-बसें वाराणसी में अयोध्या और गोरखपुर से चार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। ये बसें प्रदूषण रहित हैं और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें एसी, सीसी कैमरे और पैनिक बटन जैसी…

livehindustan.com के अनुसार13 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
अयोध्या-गोरखपुर से वाराणसी के लिए चार ई-बसें

सौजन्य से:- livehindustan.com

अयोध्या-गोरखपुर से वाराणसी के लिए चार ई-बसें

वाराणसी में अयोध्या और गोरखपुर से चार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। ये बसें प्रदूषण रहित हैं और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें एसी, सीसी कैमरे और पैनिक बटन जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

वाराणसी। प्रयागराज के बाद अब अयोध्या और गोरखपुर से वाराणसी के लिए चार इलेक्ट्रिक बसें शुरू हो चुकी हैं। परिवहन निगम की अटल सेवा के तहत संचालित बसें प्रदूषण रहित और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनके चलने से सवारियों को काफी सहूलियत हुई है। पिछले वर्ष प्रयागराज से वाराणसी के लिए छह ई-बसों का संचालन शुरू हुआ। प्रयागराज डिपो की ये बसें ज्यादातर दिन और शाम को आती-जाती हैं। आखिरी बस यहां से रात साढ़े 10 बजे प्रयागराज जाती है। राप्तीनगर डिपो (गोरखपुर) और अयोध्या डिपो से वाराणसी के लिए चलने वाली दो-दो बसों की चार्जिंग कैंट रोडवेज के पीछे वीआईपी कार सेक्शन में होती है।

एक बस में 42 सवारी बैठ सकती हैं। अयोध्या और गोरखपुर की बसें यहां से क्रमश : रात 11 एवं 12 बजे छूटती हैं।वाराणसी से तीन रूटों पर ई-बसों के संचालन से उम्मीद है कि वाराणसी रीजन को जल्द सौगात मिले। परिवहन निगम (वाराणसी रीजन) के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि प्रयागराज, अयोध्या और गोरखपुर रूट पर चलने वाली ई-बसें निर्धारित समय से चलती हैं। बताया कि एसी बसों में सीसी कैमरे, पैनिक बटन और आरामदायक सीटों के अलावा कई अन्य सुविधाएं हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें