होमधर्म-आस्थाधर्मनगरी में मोहन के बाद अब योगी, पीड़ितों को मिलेगी राहत
धर्म-आस्था

धर्मनगरी में मोहन के बाद अब योगी, पीड़ितों को मिलेगी राहत

धर्मनगरी में मोहन के बाद अब योगी, पीड़ितों को मिलेगी राहत चित्रकूट में मंदाकिनी की प्रलयकारी बाढ़ से तबाही हुई है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इससे पहले, मप्र के सीएम…

Hindustan के अनुसार31 अगस्त 2026 को 07:31 pm बजे
धर्मनगरी में मोहन के बाद अब योगी, पीड़ितों को मिलेगी राहत

सौजन्य से:- Hindustan

धर्मनगरी में मोहन के बाद अब योगी, पीड़ितों को मिलेगी राहत

चित्रकूट में मंदाकिनी की प्रलयकारी बाढ़ से तबाही हुई है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इससे पहले, मप्र के सीएम डा मोहन यादव ने राहत सामग्री बांटी थी। बाढ़ में सैकड़ों दुकाने और मकान जलमग्न हो गए हैं। जिला प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है।

चित्रकूट। मंदाकिनी की प्रलयकारी बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लेने मप्र सीएम के बाद अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धर्मनगरी आ रहे है। मुख्यमंत्री मंगलवार की दोपहर चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लेंगे। एक दिन पहले रविवार को मप्र के सीएम डा मोहन यादव चित्रकूट पहुंचे थे और बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरण के साथ नुकसान की भरपाई करने का भरोसा दिया था। धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी की प्रलयकारी बाढ़ के दौरान यूपी-एमपी का ज्यादातर इलाका जलमग्न हो गया था।

प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान

बाढ़ के दौरान करीब पांच सौ से अधिक दुकानें और मकान मंदाकिनी की चपेट में आए थे। दो से तीन मंजिला मकान जलमग्न होने पर उनमें फंसे परिवारों को सुरक्षित निकालना मुश्किल हो गया था। एमपी क्षेत्र में हालात बेकाबू होने पर सतना प्रशासन को सेना की मदद लेनी पड़ी थी। वायुसेना ने हेलीकाप्टर के जरिए काफी लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला था। इसके दूसरे ही दिन रविवार की सुबह मप्र के सीएम डा मोहन यादव ने चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया था और राहत शिविर में ठहरे पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी थी। अब मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ धर्मनगरी प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है।

राहत कार्यों की तैयारी

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान को तेज कर दिया गया है। अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में डेरा डाले हुए है। मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा दूर करेंगे। प्रभावितों को भी राहत मिलने की उम्मीदें है।

प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान की प्रारंभिक रिपोर्ट

जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए बाढ़ प्रभावित सदर तहसील कर्वी के अलावा मानिकपुर व राजापुर इलाके में हुए नुकसान की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है। डीएम पुलकित गर्ग ने एडीएम वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर, एडीएम न्यायिक अरुण यादव व एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव को तीनो तहसीलों में अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। सभी एसडीएम से लेखपालों के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान, मकान गिरने आदि की जानकारी ली जा रही है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें