उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कसें कांग्रेसी: संजीव आर्या
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कसें कांग्रेसी: संजीव आर्या कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्या ने कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लो…

सौजन्य से:- Hindustan
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कसें कांग्रेसी: संजीव आर्या
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्या ने कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोग ठगे हुए महसूस कर रहे हैं और कांग्रेस की नीतियों की जानकारी प्रदान करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में कई कांग्रेसी नेताओं ने भाग लिया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजीव आर्या ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए सभी कांग्रेसी अपनी अपनी कमर कस लें, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में हर कोई खुद को ठगा सा महसूस कर रहा हैं। इसलिए कांग्रेसी लोगों के पास जाकर उन्हें कांग्रेस की नीतियों के बारे में जानकारी दें, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना सकें। वह बुधवार को असौड़ा स्थित हितकारी फार्म हाउस में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर बोल रहे थे।
चुनाव की तैयारी
संजीव आर्या ने कहा कि केंद्र सरकार का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है, इसलिए हर कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करें। इस समय भाजपा की कथनी और करनी को जनता जान चुकी है, इसलिए वह कांग्रेस की तरह देख रही है। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले निजामपुर बाईपास पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने संजीव आर्या को जोरदार स्वागत किया। साथ ही डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट किया।
कांग्रेस की आकांक्षा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि केंद्र में सरकार बनाने का रास्ता यूपी से होकर गुजरता हैं। अगर केंद्र में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत से सरकार बनानी हैं तो 2027 के विधानसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की प्रचंड बहुमत से सरकार बनानी होगी। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता एड.शहजादा चौधरी और नरेश भाटी ने किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, पूर्व विधायक गजराज सिंह, सचिन चौधरी, संभल जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, पंडित अरविंद शर्मा, नवरत्न त्यागी, सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, दिनेश चंद शर्मा, विक्रांत वशिष्ठ, डॉक्टर शोएब, डा.वी.सी शर्मा, मनीष त्यागी, चौधरी मुरसलीन, दीपक मोघे, गौरव गर्ग, लाल बहादुर, मोहम्मद नफीस , जितेंद्र नागर, बिजेंद्र त्यागी, कुसुम लता, पदम सिंह साहनी, डालचन्द सिंह, डालचंद शर्मा, शादाब सैफी, आकाश त्यागी, अफजाल आढती आदि शामिल रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ: पूर्व मुख्य सचिव भोलानाथ तिवारी का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस - former up chief secretary bhola nath tiwari passes away at 85

2027 चुनाव से पहले पीएम मोदी और सीएम योगी कानपुर को देंगे बड़ा तोहफा!, जानिए आपको क्या होगा फायदा?

यूपी: प्रदेश में पहली बार तेंदुओं की तादात रोकने की कोशिश, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए एक बड़ी पहल


