मेरठ में STF और पुलिस का बड़ा एक्शन; 21 तमंचों व वेल्डिंग मशीन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
मेरठ में STF और पुलिस का बड़ा एक्शन; 21 तमंचों व वेल्डिंग मशीन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार वर्ष 2022 में भी एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र से 37 तमंचों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था. By ETV Bharat Uttar Pra…

सौजन्य से:- ETV Bharat
मेरठ में STF और पुलिस का बड़ा एक्शन; 21 तमंचों व वेल्डिंग मशीन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
वर्ष 2022 में भी एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र से 37 तमंचों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 2, 2026 at 3:10 PM IST
मेरठ : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और थाना लालकुर्ती पुलिस की संयुक्त टीम को अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में अवैध तमंचों की सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 21 बने हुए अवैध तमंचे (.315 बोर) और शस्त्र बनाने के उपकरण (वेल्डिंग मशीन, शिकंजा आदि) बरामद हुए हैं.
बताया गया कि एसटीएफ मेरठ यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बृजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार और उनकी टीम 1 अगस्त 2026 की रात लगभग 10:50 बजे थाना लालकुर्ती क्षेत्र में गश्त पर थे. मुखबिर से सूचना मिली कि बीएसएनएल ऑफिस से मॉल रोड जाने वाले रास्ते पर कूड़ाघर के पास एक व्यक्ति अवैध असलहों का बैग और वेल्डिंग मशीन लिए खड़ा है. एसटीएफ टीम ने तुरंत स्थानीय लालकुर्ती पुलिस को साथ लेकर घेराबंदी की और अभियुक्त को हिरासत में ले लिया.
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान तजम्मुल पुत्र नसीम निवासी: खैरनगर डॉ. सैन वाली गली, थाना देहलीगेट, जनपद मेरठ के रूप में हुई. उसके पास से मौके पर 21 अवैध तमंचे (.315 बोर), 1 वेल्डिंग मशीन व 23 वेल्डिंग रॉड, 1 शिकंजा, 1 हथौड़ी, 11 आरी के पत्ते, 2 रेती, 1 मोबाइल फोन आदि कई संदिग्ध चीजें बरामद हुईं.
एसटीएफ एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में तजम्मुल ने कुबूल किया कि वह पिछले 5 वर्षों से अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध तमंचे बनाने और सप्लाई करने का काम कर रहा था. आरोपी .315 बोर का एक तमंचा 4 से 5 हजार रुपये में बेचते थे. आरोपी इस समय अपने भाई के किराये के मकान (छोटा बाजार, लालकुर्ती) में तमंचे तैयार कर रहा था. आरोपी पकड़ी गई हथियारों की खेप मुजफ्फरनगर भेजने की फिराक में था. तजम्मुल का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. वर्ष 2022 में भी एसटीएफ ने इसे मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र से 37 तमंचों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जेल से बाहर आने के बाद इसने दोबारा यही धंधा शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें : जंगल के बीच चल रही थी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने किया खुलासा...
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


