लखनऊ जंक्शन पर 'स्टेशन महोत्सव', संस्कृति और विरासत का दिखा संगम, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
लखनऊ जंक्शन पर 'स्टेशन महोत्सव', संस्कृति और विरासत का दिखा संगम, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति स्टेशन परिसर में श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. स्टेशन परिसर में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के रथ विशेष आकर्षण क…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ जंक्शन पर 'स्टेशन महोत्सव', संस्कृति और विरासत का दिखा संगम, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
स्टेशन परिसर में श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. स्टेशन परिसर में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 4, 2026 at 10:01 PM IST
लखनऊ : रेलवे प्रशासन की तरफ से भारतीय रेल में चयनित स्टेशनों पर स्टेशन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है. पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन और मैलानी जंक्शन का भी चयन किया गया है. शुक्रवार को लखनऊ जंक्शन पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में ‘स्टेशन महोत्सव’ समारोह आयोजित किया गया.
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर स्टेशन परिसर में श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. स्टेशन परिसर में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे. कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल और अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नीतू ने भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन के रथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर आयोजन का शुभारंभ किया.
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्काउट एवं गाइड के बच्चों और लखनऊ मंडल के कलाकारों ने धार्मिक, देशभक्ति और सामाजिक विषयों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं. कलाकारों की प्रस्तुतियों ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आम लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और देशभक्ति की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया.
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ जंक्शन स्टेशन लखनऊ शहर की शान, इतिहास और संस्कृति का प्रतीक है. इसी वर्ष लखनऊ जंक्शन स्टेशन की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हुए है. स्टेशन महोत्सव का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं है, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, स्वच्छता और अपनी विरासत से जोड़ना है.
उन्होंने कहा की मंडल की तरफ से विरासत को संजोने के साथ-साथ आधुनिकता का भी समायोजन किया गया है. आज लखनऊ मंडल भारतीय रेल का एकमात्र ऐसा मंडल है जिसके पास भारतीय रेलवे का आधुनिक रेलवे स्टेशन (गोमतीनगर रेलवे स्टेशन) और पुरानी हैरिटेज एमजी लाईन (मैलानी-नानपारा) मौजूद है. हमारा लखनऊ मंडल आज हर क्षेत्र में आगे है.
चाहे यात्री सुविधा हो या कर्मचारी कल्याण, मंडल के कार्मिक विभाग की तरफ से कर्मचारियों के लिए लगातार पर्यटन टूर आयोजित किए जा रहे है, जिसका अधिक से अधिक महिला और पुरुष कर्मचारी लाभ उठा रहें हैं. उन्होंने कहा कि आइये हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम रेलवे स्टेशन को स्वच्छ और सुंदर रखने के साथ ही इसे यात्रियों के लिए एक सुखद अनुभव का केंद्र भी बनाएंगे. डीआरएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया.
यह भी पढ़ें : गोरखपुर में शत्रु संपत्ति; कागजों में हेरफेर कर की रजिस्ट्री, मां-बेटे के खिलाफ FIR, होटल और अस्पताल भी चल रहे
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


