होमधर्म-आस्थादशहरा-दिवाली में कंफर्म बर्थ की नो टेंशन, प्रयागराज के लि चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट
धर्म-आस्था

दशहरा-दिवाली में कंफर्म बर्थ की नो टेंशन, प्रयागराज के लि चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट

दशहरा-दिवाली में कंफर्म बर्थ की नो टेंशन, प्रयागराज के लि चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ…

Hindustan के अनुसार14 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
दशहरा-दिवाली में कंफर्म बर्थ की नो टेंशन, प्रयागराज के लि चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट

सौजन्य से:- Hindustan

दशहरा-दिवाली में कंफर्म बर्थ की नो टेंशन, प्रयागराज के लि चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ के दौरान कंफर्म बर्थ के लिए मारामारी न हो, इसके लिए प्रयागराज और सूबेदारगंज से अलग-अलग रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

UP News: उत्तर प्रदेश की प्रयागराज रेलवे ने त्योहारों पर लोगों की यात्रा में खलल न पड़े और यात्री को कंफर्म बर्थ न मिलने की वजह से यात्री परेशान न हो इसे लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर मध्य रेलवे ने दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अभी से स्पेशल ट्रेनों के संचालन की शुरुआत कर दी है। फिलहाल रेलवे ने उधना, साबरमती, वलसाड, दादर, इंदौर और वेरावल के लिए सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। अन्य व्यस्त मार्गो पर भी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।

उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय के मुताबिक प्रयागराज जंक्शन से उधना के लिए ट्रेन नंबर 04105/04106 विशेष ट्रेन को एक अक्तूबर से 30 नवंबर चलेगी। गुरुवार और रविवार को प्रयागराज से रवाना होगी। प्रयागराज से साबरमती के लिए गाड़ी संख्या 04179/04180 (गाड़ी संख्या 04111/04112 के स्थान पर) तीन अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को संचालित होगी। प्रयागराज से दादर के लिए गाड़ी संख्या 04139/04140 साप्ताहिक विशेष गाड़ी दो अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

वलासड के लिए वीकली ट्रेन

प्रयागराज से वेरावल के लिए गाड़ी संख्या 04173/04174 एक अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी। सूबेदारगंज से वलसाड के लिए गाड़ी संख्या 04119/04120 साप्ताहिक विशेष ट्रेन तीन अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। इसी रूट की एक अन्य गाड़ी संख्या 04177/04178 का संचालन छह अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को होगा। सूबेदारगंज से उधना के बीच द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 04155/04156 आगामी 19 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को उपलब्ध रहेगी।

सुबेदारगंज से दादर के लिए 24 नवंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा सूबेदारगंज से दादर के लिए गाड़ी संख्या 04175/04176 साप्ताहिक विशेष गाड़ी चार अक्तूबर से 24 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार को तथा सूबेदारगंज से इंदौर के लिए गाड़ी संख्या 04169/04170 - साप्ताहिक विशेष गाड़ी दो अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को यात्रियों की सेवा के लिए पटरी पर उतरेगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें