होमक्राइमवाराणसी में चांदी व्यापारी से लूट के दो आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, SOG प्रभारी को लगी गोली, बुलंदशहर में बदमाश गिरफ्तार
क्राइम

वाराणसी में चांदी व्यापारी से लूट के दो आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, SOG प्रभारी को लगी गोली, बुलंदशहर में बदमाश गिरफ्तार

वाराणसी में चांदी व्यापारी से लूट के दो आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, SOG प्रभारी को लगी गोली, बुलंदशहर में बदमाश गिरफ्तार अलग-अलग जिलों से पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खोज रही है पुलिस. By ETV Bharat Uttar Pradesh…

ETV Bharat के अनुसार4 अगस्त 2026 को 02:18 pm बजे
वाराणसी में चांदी व्यापारी से लूट के दो आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, SOG प्रभारी को लगी गोली, बुलंदशहर में बदमाश गिरफ्तार

सौजन्य से:- ETV Bharat

वाराणसी में चांदी व्यापारी से लूट के दो आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, SOG प्रभारी को लगी गोली, बुलंदशहर में बदमाश गिरफ्तार

अलग-अलग जिलों से पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खोज रही है पुलिस.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 4, 2026 at 11:52 AM IST

|Updated : August 4, 2026 at 12:28 PM IST

वाराणसी/बुलंदशहर/हापुड़: बीती रात वाराणसी में लंका क्षेत्र में स्थित लोटूबीर इलाका गोलियों के आवाज से गूंज उठा. यहां चांदी व्यापारी से लूट को अंजाम देने वाले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ मे दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी तो वहीं बदमाशों की जवाबी कार्रवाई में एसओजी प्रभारी भी गोली लगाने से घायल हो गए. मुठभेड़ में घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, बुलंदशहर पुलिस ने भी एक बदमाश को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है. हापुड़ में पेट दर्द का बहाना बनाकर पुलिस की पिस्टल छीनकर भागे बदमाश को पुलिस ने फिर दबोच लिया.

बता दें कि मुठभेड़ में पकड़े गये दोनों बदमाश मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, जिन्होंने में बीते 16 जुलाई को वाराणसी के चौक क्षेत्र में स्थित आभूषण व्यापारी से क्राइम ब्रांच के पुलिस कर्मी बनकर लाखो के लूट को अंजाम दिया था. पुलिस इनके गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी.इस बीच पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि दोनों बदमाश थाना लंका क्षेत्र में किसी घटना की अंजाम देने के लिए आए हुए हैं. ऐसे में चौक पुलिस और एसओजी की टीम ने बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की. पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग झोंक दी,जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की.

चार किलो चांदी बरामद: इस बारे में एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने इन बदमाशों को लेकर कार्रवाई की है. जब पुलिस उन्हें पकड़ने आई तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी. यहां सेल्फ डिफेंस में पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की. इसमें दोनों बदमाशो के पैर में गोली लगी है वही एक पुलिसकर्मी भी घायल है. सभी को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है. दोनों बदमाशों के पास से लूटे हुए चाँदी के आभूषणों में से चार किलो चाँदी बरामद हुई है. पुलिस अब अन्य सहयोगियों के गिरफ्तार का प्रयास कर पूरा चाँदी का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है.

बुलंदशहर में मुठभेड़ में चेन स्नेचर को लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

बुलंदशहर में पैर में गोली लगने से चेन स्नेचल आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसका एक अन्य साथी इमरान भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक 1 अगस्त 2026 को खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में एक महिला से चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी. पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान पुलिस ने आदिल और इमरान को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आदिल की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया.

खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, लूटी गई एक चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है.

हापुड़ में पिस्टल छीन भागा एक लाख का इनामी मुठभेड़ में घायल

सीओ मुनीश चंद्र के मुताबिक हापुड़ में 15 अगस्त 2025 को सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर 85 लाख रुपये की लूट हुई थी. इस मामले में जनपद अमरोहा निवासी इस्तेकार फरार था. उस पर एक लाख रुपए का इनाम था. सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोतवाली में रखा था. हिरासत में रहते हुए आरोपी ने पेट में दर्द की शिकायत की. इसके बाद पुलिस टीम उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर रवाना हुई. जीएस फाटक के आगे पहुंचते ही उसने मौका देखकर उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर खेतों की ओर भाग निकला. पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी लगातार फायरिंग करता रहा. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी और उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ेंः जापानी तकनीक से संवरेगा 'बाबा' का शहर, बनारस में 10 गुना तेजी से उगेंगे 'मिनी जंगल'

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें