शाहजहांपुर गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने सीएम से की मुलाकात: योगी आदित्यनाथ ने माता-पिता को हरसंभव मदद का दिया भरोसा - Shahjahanpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Shahjahanpur - Shahjahanpur Murder Case | CM Yogi Adityanath Assures Justice To Family शाहजहांपुर गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने सीएम से की मुलाकात:योगी आदित्यनाथ ने माता-पिता को…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Shahjahanpur
- Shahjahanpur Murder Case | CM Yogi Adityanath Assures Justice To Family
शाहजहांपुर गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने सीएम से की मुलाकात:योगी आदित्यनाथ ने माता-पिता को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
- कॉपी लिंक
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड के बाद सोमवार को ददरौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अरविंद सिंह मृतक के माता-पिता को लेकर लखनऊ पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराई।
मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक ने रात करीब 10 बजे मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि इस जघन्य वारदात में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
गौरतलब है कि कांट थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव में समीर नामक युवक पर गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोप है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गौतम के शरीर पर 16 चाकू के वार मिलने की पुष्टि हुई थी, जिससे घटना की बर्बरता सामने आई।
घटना के विरोध में शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने और आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। हालांकि, अब तक परिवार को मुआवजा नहीं मिला है।
उधर, शनिवार को ही कांट नगर पंचायत की टीम ने आरोपी समीर के मकान की पैमाइश कर उसे सील कर दिया था। नगर पंचायत ने आरोपी के परिवार को 10 दिन का नोटिस जारी करते हुए मकान को अवैध निर्माण बताया है। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत मकान पर बुलडोजर चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
जाम के दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के मौके पर पहुंचने और कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद करीब आठ घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में अफवाहों का दौर शुरू होने पर पुलिस ने लोगों से भ्रामक सूचनाएं और सोशल मीडिया पोस्ट साझा न करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


