होमदेश-दुनियाUP Weather Today: जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुवार से पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, दो दिन उमस - up weather today 11 august humidity will cause trouble today and tomorrow heavy rain in eastern uttar pradesh from 13th
देश-दुनिया

UP Weather Today: जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुवार से पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, दो दिन उमस - up weather today 11 august humidity will cause trouble today and tomorrow heavy rain in eastern uttar pradesh from 13th

UP Weather Today: जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुवार से पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, दो दिन उमस UP Weather Today: मानसून की सक्रियता कम होने के बावजूद सोमवार को ललितपुर समेत कुछ जिलों में बारिश हुई, जिससे उमस स…

Jagran के अनुसार11 अगस्त 2026 को 10:18 am बजे
UP Weather Today: जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुवार से पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, दो दिन उमस - up weather today 11 august humidity will cause trouble today and tomorrow heavy rain in eastern uttar pradesh from 13th

सौजन्य से:- Jagran

UP Weather Today: जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुवार से पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, दो दिन उमस

UP Weather Today: मानसून की सक्रियता कम होने के बावजूद सोमवार को ललितपुर समेत कुछ जिलों में बारिश हुई, जिससे उमस से राहत मिली। हालांकि, मंगलवार और बुध ...और पढ़ें

HighLights

- सोमवार को ललितपुर समेत कई जिलों में हुई बारिश

- मंगलवार-बुधवार को लखनऊ में उमस और हल्के बादल

- गुरुवार से पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Today: प्रदेश में मानसून की सक्रियता में काफी कमी आई है। मानसून के उत्तर की तरफ बढ़ने से सोमवार को ललितपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, उत्तराखंड और बुंदेलखंड से लगे जिलों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को लखनऊ आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ धूप का दौर बना रहेगा, लेकिन गुरुवार से पूर्वी यूपी में फिर से बारिश शुरू होगी।

कुछ जिलों में छिटपुट बरसात हो सकती है

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सोमवार को प्रदेश के उत्तरी-दक्षिणी जिलों में बारिश हुई है। मंगलवार और बुधवार को हल्के बादल रहने और बीच-बीच में धूप की संभावना है। कुछ जिलों में छिटपुट बरसात हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में एक निम्नदाब की स्थिति बनी हुई है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। गुरुवार से रविवार तक करीब 45 जिलों मध्यम से भारी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं।

40 जिलों में दिन का पारा सामान्य से नीचे बना रहा

लखनऊ में सोमवार को अधिकतम पारा 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बादल छाए रहने के कारण 40 जिलों में दिन का पारा सामान्य से नीचे बना रहा।

ललितपुर में सर्वाधिक बारिश

पिछले चार दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। लखनऊ में सोमवार को सुबह से बादलों की आवाजाही के बाद दोपहर करीब तीन बजे हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दी, लेकिन शाम तक उमस फिर बढ़ गई। राजधानी में 0.4 एमएम बारिश हुई। ललितपुर में सर्वाधिक 111 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सहारनपुर में 85.4 मिमी, प्रयागराज में 32 और महोबा में 30 मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें