होमक्राइमवाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ाव की ओर, वरुणा में पलट प्रवाह से न‍िचले मोहल्‍लों से लोगों का पलायन शुरू - water level of the ganges in varanasi continues to rise a backflow in the varuna river has prompted residents of low lying neighborhoods to begin evacuating
क्राइम

वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ाव की ओर, वरुणा में पलट प्रवाह से न‍िचले मोहल्‍लों से लोगों का पलायन शुरू - water level of the ganges in varanasi continues to rise a backflow in the varuna river has prompted residents of low lying neighborhoods to begin evacuating

वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ाव की ओर, वरुणा में पलट प्रवाह से निचले मोहल्लों से लोगों का पलायन शुरू काशी में गंगा और वरुणा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में पानी घुस गया है और लोग पलायन…

Jagran के अनुसार22 अगस्त 2026 को 04:55 pm बजे
वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ाव की ओर, वरुणा में पलट प्रवाह से न‍िचले मोहल्‍लों से लोगों का पलायन शुरू
 - water level of the ganges in varanasi continues to rise a backflow in the varuna river has prompted residents of low lying neighborhoods to begin evacuating

सौजन्य से:- Jagran

वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ाव की ओर, वरुणा में पलट प्रवाह से निचले मोहल्लों से लोगों का पलायन शुरू

काशी में गंगा और वरुणा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में पानी घुस गया है और लोग पलायन कर रहे हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर न ...और पढ़ें

HighLights

- गंगा का जलस्तर 69.15 मीटर, 1 सेमी/घंटा बढ़ रहा।

- वरुणा का पानी सलारपुर बस्ती में घुसा, लोग पलायन कर रहे।

- प्रशासन ने अलर्ट जारी किया, निगरानी बढ़ी, सुरक्षित रहने की सलाह।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की शनिवार सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, जलस्तर 69.15 मीटर दर्ज किया गया है और यह 1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। काशी में चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर और खतरे का निशान 71.26 मीटर है। वहीं वरुणा में पलट प्रवाह से बाढ़ की स्थिति चिंंताजनक होती जा रही है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर वरुणा नदी पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले 24 से 48 घंटे में वरुणा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। सलारपुर क्षेत्र में वरुणा का पानी बस्ती तक पहुंच गया है, जिससे कई रिहायशी घरों में पानी घुस गया है। इस स्थिति के कारण लोग ताला लगाकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

जल पुलिस प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि बढ़ते जलस्तर और सावन के अंतिम सोमवार को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजघाट से अस्सी घाट तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

गंगा और वरुणा के जलस्तर में वृद्धि से स्थानीय निवासियों में चिंता का माहौल है। कई परिवारों ने अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने की तैयारी कर ली है।

इस बीच, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे जलस्तर और बढ़ सकता है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। गंगा और वरुणा के जलस्तर की स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। जल पुलिस और अन्य संबंधित विभागों ने स्थिति की निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।

काशी में गंगा और वरुणा का बढ़ता जलस्तर स्थानीय निवासियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। प्रशासन ने सभी आवश्यक उपाय किए हैं ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटा जा सके। कई परिवार पलायन कर चुके हैं तो कई प्रभावित परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। जबकि बाढ़ राहत केंद्र को सक्रिय भी कर दिया गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें