School Closed: कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर में 12 अगस्त तक स्कूल बंद, बरेली सहित अन्य जिलों पर ये है अपडेट - school closed 9 day kanwar yatra in ups ghaziabad 12 schools in muzaffarnagar closed read the full story
School Closed: कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर में 12 अगस्त तक स्कूल बंद, बरेली सहित अन्य जिलों पर ये है अपडेट उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के चलते 12 अगस्त तक स्कूलों को बंद…

सौजन्य से:- Jagran
School Closed: कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर में 12 अगस्त तक स्कूल बंद, बरेली सहित अन्य जिलों पर ये है अपडेट
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के चलते 12 अगस्त तक स्कूलों को बंद कर दिया है। इसके अलावा सावन के पूरे महीने बरेली में हर सोमवार ...और पढ़ें
HighLights
- यूपी के कई जिलों में कांवड़ यात्रा के चलते स्कूल कॉलेज बंद।
- जिले के अनुसार छुट्टियों की डिटेल इस पेज से कर सकते हैं चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सावन की शुरुआत होने के बाद अब देशभर में कांवड़ यात्रा स्टार्ट हो गई है। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को देखते हुए स्थिति को संभालने के लिए कई जिलों में स्कूल बंद रखने का आदेश जारी हो गया है। यह आदेश स्कूलों के साथ ही कॉलेज पर भी लागू रहेगा। इस आदेश का पालन न करने वाले विद्यालय या कॉलेज पर कार्रवाही की जाएगी।
मुजफ्फरनगर-मेरठ में 12 अगस्त तक शैक्षिक संस्थान बंद
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुजफ्फरनगर को संवेदनशील स्थिति में रखा गया है। इसके चलते कांवड़ियों और बच्चों को कोई भी दिक्कत न हो इसके चलते 3 से लेकर 12 अगस्त 2026 तक सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज को पूरी बंद रखने का आदेश दिया गया है। मुजफ्फरनगर के अलावा मेरठ में भी 12 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे।
गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक छुट्टी
गाजियाबाद जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद में 4 अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी रहेगी।
बरेली, बदायूं में भी स्कूल बंद
यूपी के बरेली में हर सावन के सभी सोमवार को छुट्टी रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा बदायूं में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक सावन में शनिवार एवं सोमवार को स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP के मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री नहीं मिलेगी, योगी सरकार ने ऐक्ट में संशोधन को मंजूरी दी

लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा कैंपस खोलने की कवायद तेज, प्रमुख सचिव को लेटर लिख किया कैबिनेट से मंजूरी का आग्रह - lucknow university third campus land cabinet approval key

प्रयागराज में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 8 अगस्त को, 1.5 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण का दावा


