कानपुर के घाटमपुर में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, विद्यालय के भवन निर्माण की मांग की
कानपुर के घाटमपुर में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, विद्यालय के भवन निर्माण की मांग की बीएसए ने बताया कि जल्द से जल्द कक्ष निर्माण कराया जाएगा. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 22, 2026 at 7:46 PM IST कानपुर…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर के घाटमपुर में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, विद्यालय के भवन निर्माण की मांग की
बीएसए ने बताया कि जल्द से जल्द कक्ष निर्माण कराया जाएगा.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 22, 2026 at 7:46 PM IST
कानपुर : जिले में शनिवार को जेन अल्फा ने स्कूल की पुरानी व टूटी बिल्डिंग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया. बच्चों के प्रदर्शन से विद्यालय में हड़कंप मच गया. शहर के घाटमपुर तहसील में एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चे सुबह स्कूल पहुंचे और नारेबाजी की. स्थिति को देखते हुए प्रधानाचार्य ने पूरी जानकारी बीएसए हरिओम सिंह को दी.
बीएसए हरिओम सिंह ने बताया कि बिल्डिंग में कोई समस्या नहीं थी. स्कूल में कमरों की संख्या कम थी, जिसकी जानकारी कुछ समय पहले मिल गई थी. उस क्रम में आगे कार्रवाई करते हुए कक्षों के निर्माण को लेकर कवायद की थी. जिसके अंतर्गत विभाग से 15 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया गया.
उन्होंने बताया कि अब आगामी हफ्ते से ही कक्षों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा. वहीं, बच्चों ने जब प्रदर्शन किया तो उनके हाथों में तिरंगा भी था. बीएसए ने कहा कि सोमवार को वह खंड शिक्षाधिकारी को स्कूल भी भेजेंगे और वह बच्चों से जाकर बात भी करेंगे.
बीएसए ने बताया कि स्कूल में बच्चों की संख्या 100 के आस-पास है, जबकि उनके बैठने के लिए दो से तीन कमरे ही हैं. ऐसे में स्वाभाविक है कि परेशानी होती रही होगी. जल्द से जल्द कक्ष निर्माण कराया जाएगा.
प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने जब नारेबाजी की, तो ग्रामीण भी उन्हें देख आश्चर्यचकित रह गए. ग्रामीणों का आरोप था कि यहां समस्या पिछले कई वर्षों से है. विभागीय अफसर आते हैं और वापस लौट जाते हैं.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

थाईलैंड की राजदूत ने वाराणसी में भारत-थाईलैंड सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध बढ़ाने पर बल दिया - new dimensions of trade between thailand and india will be established through handicrafts cuisine and culture

प्रयागराज में बिजली विभाग के 11 एक्सईएन का रोका वेतन, DM ने IGRS की शिकायतों के निस्तारण में मनमानी पर की कार्रवाई - prayagraj dm stops 11 electricity xen salary over negligence in igrs resolving complaint

यूपी की 'आधी आबादी' पर सबकी नजर, 2027 से पहले महिला वोट के लिए बड़ी जंग


