होमधर्म-आस्थाकानपुर एक्सप्रेसवे की छत से टपका पानी: लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर होल, नीचे वाहन चालकों में दहशत - Sarojini Nagar News
धर्म-आस्था

कानपुर एक्सप्रेसवे की छत से टपका पानी: लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर होल, नीचे वाहन चालकों में दहशत - Sarojini Nagar News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Sarojini nagar - Lucknow Kanpur Expressway Hole | Rain Water Leakage Risks Drivers Safety कानपुर एक्सप्रेसवे की छत से टपका पानी:लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर होल, नीचे व…

bhaskar.com के अनुसार23 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
कानपुर एक्सप्रेसवे की छत से टपका पानी:  लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर होल, नीचे वाहन चालकों में दहशत - Sarojini Nagar News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Sarojini nagar

- Lucknow Kanpur Expressway Hole | Rain Water Leakage Risks Drivers Safety

कानपुर एक्सप्रेसवे की छत से टपका पानी:लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर होल, नीचे वाहन चालकों में दहशत

- कॉपी लिंक

लखनऊ में कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर लगातार खामियां सामने आ रही हैं। एक्सप्रेसवे चालू होने के दो महीने बाद ही बंथरा स्थित आजाद बिहार के पास एलिवेटेड रोड से कंक्रीट और प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया था।

अब बुधवार सुबह तेज बारिश के दौरान हनुमान मंदिर के पास जिओ केयर सेंटर के सामने एक और खामी सामने आई। यहां लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन की छत में छेद होने के कारण बारिश का पानी तेजी से नीचे टपकता रहा। इससे नीचे कानपुर रोड पर चल रहे वाहन चालकों में हादसे का डर बना रहा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के दौरान एलिवेटेड रोड से काफी तेजी से लगातार पानी नीचे गिरता रहा। लोगों ने आशंका जताई कि अगर समय पर संबंधित हिस्से की जांच और मरम्मत नहीं हुई, तो सड़क खराब हो सकती है और आगे बड़ा हादसा हो सकता है।

करीब 4700 करोड़ रुपये की लागत से बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 14 जुलाई को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। एक्सप्रेसवे शुरू होने के कुछ ही समय बाद जगह-जगह सड़क धंसने की शिकायतें मिली थीं।

तब उसकी मरम्मत के लिए पंखे लगाकर सड़क को सुखाया गया था। इसके बाद टोल लेना भी बंद कर दिया गया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निर्माण कंपनी पीएनसी को तीन साल के लिए रोक भी लगा दी थी।

उधर, आजाद बिहार कॉलोनी के पास कंक्रीट और प्लास्टर गिरने के बाद पीएनसी ने खराब हिस्से की मरम्मत शुरू की। इस मरम्मत काम के चलते कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई, जो अभी तक शुरू नहीं हो सकी है।

लेकिन इसी बीच एक्सप्रेसवे की लखनऊ से कानपुर जाने वाली दूसरी लेन की छत से नीचे कानपुर रोड पर पानी टपकने से एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, इस एक्सप्रेसवे में आए दिन सामने आ रही खामियों को लेकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों में भी कभी भी बड़ी घटना होने का डर बना हुआ है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें