'धर्म देखकर फैसले, RSS प्रमुख की बात भी नहीं मानते'; सहारनपुर में मस्जिद ढहाने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला - cm omar abdullah lashes out at demolition of mosque in saharanpur up refuses to listen to rss chief decisions should be made based on religion not papers
'धर्म देखकर फैसले, RSS प्रमुख की बात भी नहीं मानते'; सहारनपुर में मस्जिद ढहाने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्त करने की घटना पर नाराजगी जताई और कहा कि फैसले धर्म के आधार प…

सौजन्य से:- Jagran
'धर्म देखकर फैसले, RSS प्रमुख की बात भी नहीं मानते'; सहारनपुर में मस्जिद ढहाने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्त करने की घटना पर नाराजगी जताई और कहा कि फैसले धर्म के आधार पर लिए जा रहे हैं, कागजात देखकर नहीं।
HighLights
- उमर अब्दुल्ला ने सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर कड़ी आपत्ति जताई।
- कहा, फैसले धर्म के आधार पर लिए जा रहे, कागजात नहीं देखे।
- आरएसएस प्रमुख के लंदन भाषण का पालन करने की सलाह दी।
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्त करने की घटना पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वे हमारे कागजात नहीं देखते। अन्य लोग जिनके पास कागजात नहीं हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। फैसले धर्म के आधार पर लिए जाते हैं।
सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर कुछ और नहीं, तो कम से कम आरएसएस प्रमुख ने हाल ही में लंदन में अपने भाषण में जो कहा, उसका पालन करें। अगर आप उस पर उसी हद तक अमल करें, तो यह अच्छी बात होगी।
लेकिन ये लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। न तो वे खुद अपनी कही बातों पर विश्वास करते हैं और न ही अपने नेताओं के बयानों पर अमल करने की हिम्मत रखते हैं, जो बेहद अफसोसजनक है।
MBBS इंटर्न के विरोध पर क्या बोले सीएम
वहीं, एमबीबीएस इंटर्न के विरोध पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मामला इस स्तर तक नहीं पहुंचना चाहिए था। लेकिन यह स्वास्थ्य विभाग का मामला है। जब तक स्वास्थ्य विभाग कोई निर्णय नहीं लेता, कोई अन्य विभाग इस बारे में कुछ नहीं कर सकता।
सकीना इटू ने अब उनसे बात की है। जहां तक मुझे पता है, उन्होंने उन्हें आश्वासन भी दिया है। लेकिन आगे क्या कार्रवाई की जाएगी, इसके बारे में आपको सकीना से पूछना चाहिए। मैं चाहता हूं कि इस मामले का जल्द से जल्द समाधान हो जाए।
#WATCH | Srinagar, Jammu & Kashmir: On the demolition of a mosque in Saharanpur, Uttar Pradesh, CM Omar Abdullah said, “Our papers are not seen by them. Others, even when they do not have papers, face no action. Decisions are taken on the basis of religion. If nothing else, then… pic.twitter.com/V8LKFAK6M8
— ANI (@ANI) September 7, 2026
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


