होमशिक्षा-करियरप्रयागराज: RRC इलाहाबाद की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई, 35 किलो वजन उठाकर युवाओं ने लगाई सपनों की दौड़
शिक्षा-करियर

प्रयागराज: RRC इलाहाबाद की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई, 35 किलो वजन उठाकर युवाओं ने लगाई सपनों की दौड़

प्रयागराज: RRC इलाहाबाद की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई, 35 किलो वजन उठाकर युवाओं ने लगाई सपनों की दौड़ उत्तर मध्य रेलवे की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 250 में से 172 अभ्यर्थियों ने वजन उठाने और दौड़ की चुनौती पार की.…

ETV Bharat के अनुसार31 जुलाई 2026 को 05:18 pm बजे
प्रयागराज: RRC इलाहाबाद की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई, 35 किलो वजन उठाकर युवाओं ने लगाई सपनों की दौड़

सौजन्य से:- ETV Bharat

प्रयागराज: RRC इलाहाबाद की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई, 35 किलो वजन उठाकर युवाओं ने लगाई सपनों की दौड़

उत्तर मध्य रेलवे की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 250 में से 172 अभ्यर्थियों ने वजन उठाने और दौड़ की चुनौती पार की.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 31, 2026 at 9:17 PM IST

प्रयागराज: गर्मी के बीच जब 35 किलो की बोरी उठाकर 100 मीटर की दूरी तय करनी हो, तो बात सिर्फ शारीरिक ताकत की नहीं रह जाती, बात अपने परिवार के भविष्य को संवारने के जुनून की बन जाती है. शुक्रवार (31 जुलाई) को प्रयागराज के डीएसए ग्राउंड में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां उत्तर मध्य रेलवे (आरआरसी इलाहाबाद) द्वारा आयोजित 'शारीरिक दक्षता परीक्षा' में युवाओं ने अपने सपनों की दौड़ लगाई.

कंप्यूटर आधारित परीक्षा की बाधा पार करने वाले हजारों युवाओं के लिए यह दिन केवल एक टेस्ट नहीं, बल्कि वर्षों की दिन-रात की मेहनत को साबित करने का मौका था. मैदान पर सुबह से ही गजब का उत्साह था.

वजन उठाने और समयबद्ध दौड़ की कठिन चुनौती: पुरुषों के लिए 35 किलो और महिलाओं के लिए 20 किलो वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करना कोई मामूली काम नहीं था. इसके तुरंत बाद 1,000 मीटर की दौड़ में अपनी सांसों पर काबू पाते हुए निर्धारित समय सीमा (पुरुषों के लिए 4 मिनट 15 सेकंड और महिलाओं के लिए 5 मिनट 40 सेकंड) में फिनिशिंग लाइन छूना परीक्षा का सबसे कठिन हिस्सा रहा. मैदान में उतरे 250 अभ्यर्थियों में से 172 युवाओं ने इस दोहरी चुनौती को पार कर सफलता का परचम लहराया. दौड़ पूरी करते ही कई युवाओं के चेहरों पर जहां सफलता की सुकून भरी मुस्कान खिल उठी, वहीं आँखों में परिजनों के सपनों को पूरा करने की खुशी साफ झलक रही थी.

रेलवे प्रशासन ने परीक्षा में रखी पारदर्शिता: रेल प्रशासन ने न केवल परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक का सहारा लिया, बल्कि दूर-दराज से आए युवाओं की मानवीय संवेदनाओं का भी पूरा ध्यान रखा. मैदान में बायोमेट्रिक पहचान, पहचान प्रमाणीकरण और RFID रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बेहद सुव्यवस्थित तरीके से पूरा किया गया. परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई. कड़ी धूप और गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, टेंट, कूलर, पंखे और स्वच्छ शौचालयों का विशेष प्रबंध किया गया था.

भीषण गर्मी में ग्राउंड पर मुस्तैद रही मेडिकल टीम: किसी भी प्रतिभागी की तबीयत न बिगड़े, इसके लिए डॉक्टरों की टीम, पैरामेडिकल स्टाफ और एम्बुलेंस हर वक्त ग्राउंड पर मुस्तैद रही. जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह (प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे) ने बताया कि आरआरसी इलाहाबाद का मुख्य उद्देश्य पूरी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुचारु बनाकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित करना है, ताकि उनकी मेहनत का सही फल उन्हें मिल सके.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें