होमक्राइमRojgar Mela 2026 UP: फ्रेशर्स के लिए भी नौकरी, लखनऊ में 3 अगस्त को होगी 2800+ पदों पर भर्ती, यहां पहुंचे
क्राइम

Rojgar Mela 2026 UP: फ्रेशर्स के लिए भी नौकरी, लखनऊ में 3 अगस्त को होगी 2800+ पदों पर भर्ती, यहां पहुंचे

UP Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में नौकरी पाने के अच्छे चांस होते हैं। जो अभ्यर्थी जॉब ढूंढ रहे हैं, उनके लिए लखनऊ में बड़ा रोजगार मेला लगने वाला है। यहां फ्रेशर्स कैंडिडेट्स भी पहुंच सकते हैं। Uttar Pradesh Lucknow Roj…

Navbharat Times के अनुसार1 अगस्त 2026 को 06:18 pm बजे
Rojgar Mela 2026 UP: फ्रेशर्स के लिए भी नौकरी, लखनऊ में 3 अगस्त को होगी 2800+ पदों पर भर्ती, यहां पहुंचे

सौजन्य से:- Navbharat Times

UP Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में नौकरी पाने के अच्छे चांस होते हैं। जो अभ्यर्थी जॉब ढूंढ रहे हैं, उनके लिए लखनऊ में बड़ा रोजगार मेला लगने वाला है। यहां फ्रेशर्स कैंडिडेट्स भी पहुंच सकते हैं।

Uttar Pradesh Lucknow Rojgar Mela 2026: नौकरी ढूंढना अक्सर फ्रेशर्स के लिए मुश्किल टास्क बन जाता है। ऐसे अभ्यर्थियो के लिए रोजगार मेले में जॉब पाने के अच्छे मौके मिलते हैं। अगर आप भी नौकरी के नए अवसर तलाश कर रहे हैं, तो लखनऊ के रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। यहां आने वाले दिनों में भव्य रोजगार आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश की जानी-मानी 25 से ज्यादा कंपनियां हायरिंग के लिए पहुंच रही हैं।

लखनऊ रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और आईबीएम, 1एम1बी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से जरिए लगेगा। इस मेले में 12वीं से लेकर डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट फ्रेशर्स और अनुभवी सभी तरह के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। महीने का वेतन भी अच्छा मिलेगा।

3 अगस्त को लखनऊ में रोजगार मेला

लखनऊ जॉब फेयर की लोकेशन

रोजगार मेले में किन पदों पर नौकरी मिलेगी?

लखनऊ जॉब फेयर में प्रोमोटर, ट्रेनी मैनुफेक्चरिंग, टेस्टिंग कमीश्निंग इंजीनियर, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, लोन सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेलीसेल्स, ऑपरेटर, ट्रेनी, स्टीवार्ड, बी वॉक ट्रेनी, कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव वॉइस प्रोसेस, बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव, एचआर रिक्रूटर, NAPS ट्रेनी समेत विभिन्न पदों पर 2800 रिक्तियां भरी जाएंगी। इन पोस्ट पर फ्रेशर्स और 6 महीने से लेकर 10 साल तक का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी कितनी मिलेगी?

कंपनी कैंडिडेट्स को पद और अनुभव के मुताबिक सैलरी देगी। यह पोस्ट वाइज ₹10,200 से लेकर ₹35,000 तक तय की गई है। अगर आप फ्रेशर हैं, नौकरी की शुरुआत करने के लिए रोजगार मेला अच्छा जरिया बन सकता है। जो भी उम्मीदवार यूपी के इस रोजगार मेले में भाग लेंगे उनसे किसी भी स्टेज के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यहां चयन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क पूरी जाएगी। कैंडिडेट्स को आवेदन के बाद सीधे तय तिथि को आयोजन स्थल पर अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर उपस्थित होना होगा।

लखनऊ रोजगार मेले में कैसे अप्लाई करें?

इस रोजगार में पहुंचने से पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर आपको Job Fair सेक्शन में Active Rojgar Mela का पेज नजर आएगा।

यहां यूपी में आने वाले दिनों में लगने वाले रोजगार मेलों की लिस्ट खुल जाएगी।

यहां 3 अगस्त की तारीख में आपको लखनऊ रोजगार मेला लिखा हुआ नजर आएगा। इसपर क्लिक करते ही आपके सामने पोस्ट वाइज वैकेंसी और अन्य काम की डिटेल्स आ जाएंगी।

बगल में Apply Now In Job Fair कॉलम नजर आएगा। इसपर क्लिक करें।

अगर आप नए हैं, तो अपना नाम, राज्य, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड के जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट करें। पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो सीधे Sign In करें।

इसके बाद अपनी बाकी की जानकारी भी भर दें।

आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

आवेदन पत्र के साथ रोजगार मेले में अपनी 10वीं, 12वीं मार्कशीट, ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा, आधार कार्ड, पासबुक आदि की डिटेल्स भी साथ लेकर जाएं। अगर कैंडिडेट्स को इस जॉब फेयर से संबंधित अन्य किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो वे हेल्पलाइन नंबर 155330 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें