होमशिक्षा-करियरगोरखपुर में सिटी बस कंडक्टर्स की हड़ताल; वेतन भुगतान की मांग, RM के समझाने पर माने
शिक्षा-करियर

गोरखपुर में सिटी बस कंडक्टर्स की हड़ताल; वेतन भुगतान की मांग, RM के समझाने पर माने

गोरखपुर में सिटी बस कंडक्टर्स की हड़ताल; वेतन भुगतान की मांग, RM के समझाने पर माने कंडक्टरों ने चार्जिंग पॉइंट स्टेशन महेसरा में बसें खड़ी करके हड़ताल शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Publis…

ETV Bharat के अनुसार3 अगस्त 2026 को 09:18 am बजे
गोरखपुर में सिटी बस कंडक्टर्स की हड़ताल; वेतन भुगतान की मांग, RM के समझाने पर माने

सौजन्य से:- ETV Bharat

गोरखपुर में सिटी बस कंडक्टर्स की हड़ताल; वेतन भुगतान की मांग, RM के समझाने पर माने

कंडक्टरों ने चार्जिंग पॉइंट स्टेशन महेसरा में बसें खड़ी करके हड़ताल शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 3, 2026 at 1:50 PM IST

गोरखपुर: इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन सोमवार को ठप हो गया. बस कंडक्टरों की ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर सुबह से ही हड़ताल शुरू कर दी. इसका बुरा असर सिटी बसों के संचालन पर पड़ा है.

गोरखपुर सिटी बस के कंडक्टरों ने चार्जिंग पॉइंट स्टेशन महेसरा में बसें खड़ी करके हड़ताल शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए. कंडक्टरों का आरोप है कि समय से भुगतान नहीं मिलता है. हड़ताल का असर नौकरीपेशा कर्मचारियों पर पड़ा है, जो सुबह बसों का इंतजार कर रहे थे.

हड़ताल के कारण शहर के हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह 5 बजे से ही बसें सड़कों पर फर्राटा भरने लगती हैं. स्कूल और नौकरीपेशा वाले लोग इन बसों से ही यात्रा करते हैं. सुबह बस न आने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

सिटी बस कंडक्टरों का आरोप है कि पिछली कंपनी का टेंडर खत्म होने के बाद नई कंपनी को वेतन की जिम्मेदारी दी गई है. कंपनी तय मानक से कम वेतन दे रही है, जबकि सारी चीजें पहले से तय थी.

अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. इसी नाराजगी में सोमवार सुबह सभी कंडक्टर महेसरा डिपो पहुंचे और बसों को वहीं खड़ा कर दिया.

धरने पर बैठे कंडक्टर बोले कि पहले मांग पूरी हो फिर ड्यूटी करेंगे. कंडक्टरों ने कहा कि महंगाई के दौर में घर चलाना मुश्किल हो गया है. बच्चों की फीस और घर का खर्च वेतन से ही चलता है.

हड़ताल करने वालों ने कहा कि जब तक तय वेतन भुगतान नहीं हो जाता और भविष्य में समय पर देने का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. हालांकि दोपहर बाद आएम लव कुमार सिंह के समझाने पर हड़ताल समाप्त हो गई.

बता दें कि गोरखपुर शहर मे कुल 27 सिटी बसें संचालित हैं, जिसमें करीब 80 कंडक्टर तैनात किए गए हैं. सुबह से जारी हड़ताल से लोग परेशान रहे, लेकिन दोपहर बाद व्यवस्था सुचारू हो गई.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें