होमसेहतराज्यसभा में भाजपा को यूपी से लगेगा झटका? कितनी सीटें जीत सकती है, पूरा नंबर गेम
सेहत

राज्यसभा में भाजपा को यूपी से लगेगा झटका? कितनी सीटें जीत सकती है, पूरा नंबर गेम

राज्यसभा में भाजपा को यूपी से लगेगा झटका? कितनी सीटें जीत सकती है, पूरा नंबर गेम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट…

Hindustan के अनुसार23 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
राज्यसभा में भाजपा को यूपी से लगेगा झटका? कितनी सीटें जीत सकती है, पूरा नंबर गेम

सौजन्य से:- Hindustan

राज्यसभा में भाजपा को यूपी से लगेगा झटका? कितनी सीटें जीत सकती है, पूरा नंबर गेम

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव होगा। यहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है।

राज्यसभा की 11 सीटों के चुनाव और एक सीट के उपचुनाव की घोषणा के बाद अब राजनीतिक रस्साकशी और उम्मीदवारी की दावेदारी शुरू हो गई है। इन चुनावों में यूपी की 10 सीटों के लिए होने वाला चुनाव काफी अहम है। नंबर गेम की बात करें तो इनमें भाजपा की आठ सीटें बरकरार रह सकती हैं। वहीं सपा को एक सीट के लाभ के साथ 2 सीटें मिल सकती हैं। इधर बसपा की खाली हो रही सीट वापस नहीं आएगी और उच्च सदन में पार्टी प्रतिनिधित्व खत्म हो जाएगा। आयोग ने यूपी की दस सीटों के साथ उत्तराखंड की एक सीट के लिए भी चुनाव की घोषणा की है। बंगाल की एक सीट के लिए उपचुनाव भी होगा।

इससे पहले चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी की जाएगी, छह अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और 16 अक्टूबर को मतगणना होगी।

समझिए नंबर गेम

यूपी की खाली हो रही दस सीटों में अभी भाजपा के पास आठ, सपा और बसपा के पास एक-एक सीट है। विधानसभा की सदस्य संख्या को देखते हुए एक सीट के लिए 37 वोट जरूरी हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पास 294 विधायक हैं। उसे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी के दो विधायकों का समर्थन भी हासिल है। ऐसे में उसके पास आठ सीटों के लिए पूरा आंकड़ा है। सपा के पास भी दो सीटों के लिए पर्याप्त विधायक हैं। हालांकि बसपा के पास जरूरी संख्या नहीं है।

इधर उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव भाजपा के नरेश बंसल का कार्यकाल पूरा होने से हो रहा है। राज्य में भाजपा की बहुमत की सरकार होने से यह सीट उसी के पास रहेगी। वहीं बंगाल की एक सीट तृणमूल से चुनकर आई रुक्मिणी मलिक उर्फ कोयल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। राज्य में भाजपा की सरकार होने से यह सीट भाजपा के पास जाएगी। इससे राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या एक बढ़कर 117 हो जाएगी, वहीं एनडीए के पास 155 सांसद होंगे।

नए चेहरे को लाएगी भाजपा

इन चुनावों का सबसे अहम पहलू उम्मीदवारों का चयन होगा। अगले साल होने वाले यूपी के चुनावों को देखते हुए भाजपा जातिगत समीकरणों को साधते हुए नए चेहरों पर ज्यादा दांव लगा सकती है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा का मंत्री रहना भी उनकी उम्मीदवारी पर निर्भर करेगा। सूत्रों के अनुसार पार्टी अपने रिटायर हो रहे सदस्यों में केवल दो या तीन को फिर से मौका दे सकती है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें