Rain Alert: अगले तीन दिन दिल्ली-NCR, यूपी समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, कुछ राज्यों में बाढ़ का खतरा
Rain Alert: अगले तीन दिन दिल्ली-NCR, यूपी समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, कुछ राज्यों में बाढ़ का खतरा IMD ने कहा है कि 5 से 7 अगस्त के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों र्वाले पश्चिम बंगाल में; 4 से 7 अगस्त के दौरान झारखंड म…

सौजन्य से:- Hindustan
Rain Alert: अगले तीन दिन दिल्ली-NCR, यूपी समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, कुछ राज्यों में बाढ़ का खतरा
IMD ने कहा है कि 5 से 7 अगस्त के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों र्वाले पश्चिम बंगाल में; 4 से 7 अगस्त के दौरान झारखंड में; 5-6 अगस्त के दौरान बिहार में भारी बारिश होने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस हफ्ते के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही IMD ने कहा है कि अगले तीन से चार दिनों के अंदर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा के तेज झोंके चल सकते हैं, जिसकी स्पीड 50KM प्रति घंटे हो सकती है।
IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 4 से 6 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में, जबकि 3 से 7 अगस्त के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में; 3 से 8 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में; और 8 से 9 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी आशंका जताई गई है और कहा गया है कि हवा की स्पीड 50 किलोमीटर तक रह सकती है।
पूर्वोत्तर में 'अत्यंत भारी' बारिश की चेतावनी
दूसरी तरफस मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वोत्तर के राज्यों में इस दौरान अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। IMD ने इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ताजा बुलेटिन में मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश (3 अगस्त), असम और मेघालय (4 और 5 अगस्त) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जहां 21 सेंटीमीटर से भी अधिक 'अत्यंत भारी बारिश' होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 4 अगस्त को इसी तरह के हालात रहने की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों का हाल: कहां कितनी हुई बारिश?
पिछले 24 घंटों में मॉनसून ने अपनी ताकत दिखाई है। कोंकण के माथेरान (रायगढ़) में सबसे ज्यादा 23 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में 22 सेमी और मध्य महाराष्ट्र के तमनी-मुलशी में 20 सेमी बारिश हुई है। उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, केरल और तटीय कर्नाटक में भी 'बहुत भारी' बारिश रिकॉर्ड की गई है।
उत्तर भारत और दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
IMD ने कहा है कि पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ व्यापक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही IMD ने उत्तराखंड में आज (सोमवार, 3 अगस्त को) 'बहुत भारी' बारिश होने की चेतावनी जारी की है। IMD ने कहा है कि दिल्ली/NCR में अगले 4 दिनों तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। दिल्ली के कई हिस्सों में आज भी हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से थोड़ी राहत मिली है और शहर में साफ हवा बनी रही। मौसम विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में और अधिक बारिश का अनुमान जताया है।
बिहार-झारखंड का क्या हाल?
IMD ने कहा है कि 5 से 7 अगस्त के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में; 4 से 7 अगस्त के दौरान झारखंड में; 5-6 अगस्त के दौरान बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 3 से 9 अगस्त के दौरान ओडिशा में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 3 और 5 अगस्त क़ो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में; और 3-4 अगस्त को बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारि होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में बारिश
दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मॉनसून की स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने के आसार हैं। IMD के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 2 अगस्त 2026 तक छत्तीसगढ़ में औसतन 566.5 मिमी (22.3 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 594.6 मिमी (23.4 इंच) होनी चाहिए थी। इस तरह प्रदेश में अब तक सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिसे मौसम विभाग ने सामान्य श्रेणी में रखा है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Pramod Praveenप्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।
अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP के मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री नहीं मिलेगी, योगी सरकार ने ऐक्ट में संशोधन को मंजूरी दी

लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा कैंपस खोलने की कवायद तेज, प्रमुख सचिव को लेटर लिख किया कैबिनेट से मंजूरी का आग्रह - lucknow university third campus land cabinet approval key

प्रयागराज में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 8 अगस्त को, 1.5 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण का दावा


