प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन से बाहर निकलते ही मिलेगी रैपिडो की सवारी, किराए के मोलभाव से मिलेगी मुक्ति - railway news rapido kiosks at kanpur prayagraj railway stations for easy rides
प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन से बाहर निकलते ही मिलेगी रैपिडो की सवारी, किराए के मोलभाव से मिलेगी मुक्ति रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को अब ऑटो या बाइक के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन से बाहर निकलते ही मिलेगी रैपिडो की सवारी, किराए के मोलभाव से मिलेगी मुक्ति
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को अब ऑटो या बाइक के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन पर रैपिडो के कियोस्क लगेंगे, जिससे स्टेशन परिसर से ही सवारी बुक की जा सकेगी।
HighLights
- प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, गोविंदपुरी स्टेशन पर रैपिडो कियोस्क लगेंगे।
- यात्रियों को स्टेशन परिसर से ही सवारी बुक करने की सुविधा।
- किराए के मोलभाव और वाहन तलाशने की परेशानी खत्म होगी।
जागरण संवाददाता, कानपुर। रेलवे स्टेशनों से बाहर निकलते ही आटो या बाइक की तलाश और किराये को लेकर मोलभाव करने की परेशानी जल्द खत्म होने वाली है। प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन पर यात्रियों को स्टेशन परिसर से ही रैपिडो की सवारी बुक करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रेलवे और रैपिडो के बीच करार हुआ है। अब तीनों स्टेशनों पर कियोस्क स्थापित करने की तैयारी जल्द शुरू होगी।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रैपिडो के दो कियोस्क बनाए जाएंगे, जबकि प्रयागराज और गोविंदपुरी स्टेशन पर एक-एक कियोस्क स्थापित होगा। इन कियोस्क पर सहायता केंद्र भी बनाया जाएगा, जहां यात्रियों को वाहन बुक कराने में मदद मिलेगी। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद यात्रियों को इधर-उधर भटकने के बजाय सीधे कियोस्क पर पहुंचकर उन्हें ये बताना होगा कि उन्हें जाना कहां हैं।
बुकिंग के बाद मिलेगी वाहन की जानकारी
कियोस्क पर यात्री अपने गंतव्य की जानकारी देकर सवारी बुक करा सकेंगे। बुकिंग पूरी होने के बाद यात्री को वहीं से वाहन उपलब्ध करा दिया जाएगा। खासतौर पर पहली बार शहर आने वाले यात्रियों को इससे सुविधा मिलने की उम्मीद है।
किराये को लेकर मोलभाव की झंझट होगी खत्म
स्टेशन के बाहर अक्सर आटो और ई-रिक्शा चालक यात्रियों से दूरी और जगह के हिसाब से किराया बताते हैं। कई बार यात्रियों को अधिक किराये की मांग का सामना करना पड़ता है और काफी देर तक मोलभाव करना पड़ता है। रैपिडो की बुकिंग सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों को पहले से निर्धारित बुकिंग प्रक्रिया के माध्यम से वाहन उपलब्ध कराया जा सकेगा।
सामान लेकर भटकने से मिलेगी राहत
ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी स्टेशन के बाहर अपनी पसंद की सवारी तलाशना होती है। सामान अधिक होने पर यह समस्या और बढ़ जाती है। कियोस्क की सुविधा मिलने के बाद यात्री सीधे सहायता केंद्र पर जाकर वाहन बुक करा सकेंगे।
तीन प्रमुख स्टेशनों से शुरुआत
रेलवे ने फिलहाल प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन को इस सुविधा के लिए चुना है। कानपुर सेंट्रल पर दो कियोस्क बनाए जाने से यहां बड़ी संख्या में आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं गोविंदपुरी स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में भी यह सुविधा यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रेलवे और रैपिडो के बीच हुए करार के बाद अब कियोस्क स्थापित करने और सहायता केंद्र शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलते ही सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से सवारी बुक कराने का विकल्प मिल सकेगा।
रेलवे और रैपिडो के बीच यात्री सुविधाओं को लेकर करार हुआ है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन, प्रयागराज व गोविंदपुरी में इसकी शुरुआत की जा रही है। इसके बाद रेलवे के आदेश पर अन्य स्टेशनों पर भी इस तरह की सुविधा के लिए प्रयास किया जाएगा।
अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज रेल मंडल
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग - indigo flight struck by lightning emergency landing in lucknow

मौसम देगा सरप्राइज! दिल्ली-NCR, यूपी समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, यहां होगी भारी बारिश

UP Weather Today: लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा - up weather rain hailstorm alert for lucknow temperature drop


