होमशिक्षा-करियरराहुल गांधी आठ अगस्त को आएंगे प्रयागराज, पेपर लीक प्रकरण पर केपी कॉलेज मैदान में करेंगे छात्रों से संवाद - rahul gandhi to address paper leak issue with students in prayagraj on august 8
शिक्षा-करियर

राहुल गांधी आठ अगस्त को आएंगे प्रयागराज, पेपर लीक प्रकरण पर केपी कॉलेज मैदान में करेंगे छात्रों से संवाद - rahul gandhi to address paper leak issue with students in prayagraj on august 8

राहुल गांधी आठ अगस्त को आएंगे प्रयागराज, पेपर लीक प्रकरण पर केपी कॉलेज मैदान में करेंगे छात्रों से संवाद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी कॉलेज मैदान में नीट पेपर लीक प्रकरण पर छात्रों से संवाद करेंगे। इस संवाद म…

Jagran के अनुसार1 अगस्त 2026 को 12:18 pm बजे
राहुल गांधी आठ अगस्त को आएंगे प्रयागराज, पेपर लीक प्रकरण पर केपी कॉलेज मैदान में करेंगे छात्रों से संवाद - rahul gandhi to address paper leak issue with students in prayagraj on august 8

सौजन्य से:- Jagran

राहुल गांधी आठ अगस्त को आएंगे प्रयागराज, पेपर लीक प्रकरण पर केपी कॉलेज मैदान में करेंगे छात्रों से संवाद

राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी कॉलेज मैदान में नीट पेपर लीक प्रकरण पर छात्रों से संवाद करेंगे। इस संवाद में रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में ...और पढ़ें

HighLights

- प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ और अमेठी सहित विभिन्न जनपदों से आएंगे छात्र।

- केपी कॉलेज मैदान में कांग्रेस की ओर से होगी सभा, पार्टीजनों को मिली जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर देशभर में राजनीति गर्म है। इसी प्रकरण को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आठ अगस्त को प्रयागराज के केपी कॉलेज मैदान में छात्र संवाद करेंगे। राहुल गांधी के छात्र संवाद में प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी सहित अन्य जिलों के छात्र शामिल होंगे।

नौ अगस्त को दिल्ली में छात्र रैली की तैयारी

17 जून को राजस्थान के कोटा से छात्रों की गूंज अभियान का पहले चरण शुरू हुआ था। दूसरा चरण 17 जुलाई को देहरादून में हुआ। इसके बाद तीसरा चरण प्रयागराज में आठ अगस्त को होने जा रहा है। नौ अगस्त को दिल्ली में छात्र रैली की तैयारी है। यहीं से इस अभियान का समापन होगा। हालांकि अभी दिल्ली सरकार की ओर से इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं मिली है।

'छात्रों कि गूंज' कार्यक्रम में कई मुद्दे उठााए जाएंगे

पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद के अनुसार प्रयागराज में होने वाली 'छात्रों कि गूंज' कार्यक्रम में रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों के माहौल और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पार्टीजनों की जिम्मेदारी तय की गई है।

यूपी कांग्रेस प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष संग होगी बैठक

कार्यक्रम कि तैयारी को लेकर आज रविवार को यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शहर जिला कमेटी के पदाधिकारी और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी के छात्र संवाद में प्रदेश भर के प्रतियोगी शामिल होंगे।

खबरें और भी

डेढ़ लाख युवाओं ने कराया पंजीयन

कार्यक्रम के समन्वयक विवेकानंद पाठक ने बताया कि छात्र संवाद में हिस्सा लेने के लिए अब तक डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया है। शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने बताया कि 'छात्रों कि गूंज' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी जा रही है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें