होमशिक्षा-करियरराहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, प्रियंका की बेटी मिराया वाड्रा भी हैं साथ; शाम को छात्रों से संवाद
शिक्षा-करियर

राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, प्रियंका की बेटी मिराया वाड्रा भी हैं साथ; शाम को छात्रों से संवाद

राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, प्रियंका की बेटी मिराया वाड्रा भी हैं साथ; शाम को छात्रों से संवाद राहुल गांधी प्रयागराज पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी- राबर्ट वाड्रा की बेटी और राहुल की भांजी मिराया वाड्रा भी हैं।…

Hindustan के अनुसार8 अगस्त 2026 को 11:18 am बजे
राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, प्रियंका की बेटी मिराया वाड्रा भी हैं साथ; शाम को छात्रों से संवाद

सौजन्य से:- Hindustan

राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, प्रियंका की बेटी मिराया वाड्रा भी हैं साथ; शाम को छात्रों से संवाद

राहुल गांधी प्रयागराज पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी- राबर्ट वाड्रा की बेटी और राहुल की भांजी मिराया वाड्रा भी हैं। राहुूल शाम को केपी कॉलेज मैदान में छात्रों से संवाद करेंगे। उनके कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनके दौरे को लेकर छात्रों में उत्साह दिख रहा है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रयागराज पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा भी हैं। उनका विमान दोपहर 1:25 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, राजेश तिवारी, गौरव पांडेय, मोना तिवारी, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह समेत कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से राहुल गांधी और मिराया वाड्रा सीधे आनंद भवन के लिए रवाना हुईं। बताया गया कि वह यहां कुछ समय विश्राम करेंगें। इसके बाद आनंद भवन ट्रस्ट से जुड़े लोगों के साथ मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर बातचीत करेंगी। शाम को केपी कॉलेज मैदान में छात्रों से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर छात्रों में उत्साह दिख रहा है। एक छात्र के सवाल के जवाब में कल यानी शुक्रवार को राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा था कि वह छात्रों की बात सुनने के लिए ही प्रयागराज आ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मैं छात्रों की बात सुन रहा हूं। मैं प्रयागराज रोजगार के बारे में, नौकरी की स्थिति के बारे में आपके साथ चर्चा करने आ रहा हूं। वह इस बात को शत-प्रतिशत स्वीकार करते हैं कि आज हिंदुस्तान में छात्रों के सामने शिक्षा और रोजगार को लेकर बड़ा सवाल खड़ा है और उन्हें अपने भविष्य को लेकर चिंता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की ऊर्जा और उनकी आवाज के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज सुनी जाएगी और शिक्षा तथा रोजगार के मुद्दे पर उनके साथ चर्चा की जाएगी।

714 दिन बाद प्रयागराज आए हैं राहुल

इससे पहले राहुल गांधी 24 अगस्त 2024 को प्रयागराज आए थे। ऐसे में वह 714 दिन बाद शनिवार को शहर आए हैं। अपने पिछले दौरे में राहुल गांधी ने संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लिया था और संविधान व सामाजिक न्याय के मुद्दों पर संबोधित किया था। इस बार उनका कार्यक्रम पूरी तरह छात्रों और युवाओं पर केंद्रित है।

मिराया वाड्रा कौन हैं?

मिराया वाड्रा, प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा की छोटी बेटी हैं और राहुल गांधी की भांजी हैं। 24 जून 2002 को जन्मीं मिराया 23 साल की हैं। उन्होंने अभी तक राजनीति से दूरी बनाए रखी है लेकिन वह चर्चा में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिराया वाड्रा ने देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम गर्ल्स स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। यह स्कूल देश के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूलों में गिना जाता है। पढ़ाई में अच्छी होने के साथ-साथ मिराया को एडवेंचर एक्टिविटीज में भी दिलचस्पी है।

लेखक के बारे में

Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें