होमक्राइमकानपुर में पैदल मंदिर जा रहे PSIT के BBA छात्र को टैंकर ने कुचला, मौके पर ही मौत, पुलिस तलाश रही सीसीटीवी फुटेज
क्राइम

कानपुर में पैदल मंदिर जा रहे PSIT के BBA छात्र को टैंकर ने कुचला, मौके पर ही मौत, पुलिस तलाश रही सीसीटीवी फुटेज

कानपुर में पैदल मंदिर जा रहे PSIT के BBA छात्र को टैंकर ने कुचला, मौके पर ही मौत, पुलिस तलाश रही सीसीटीवी फुटेज घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया. आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है. By ETV…

ETV Bharat के अनुसार3 अगस्त 2026 को 08:18 pm बजे
कानपुर में पैदल मंदिर जा रहे PSIT के BBA छात्र को टैंकर ने कुचला, मौके पर ही मौत, पुलिस तलाश रही सीसीटीवी फुटेज

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में पैदल मंदिर जा रहे PSIT के BBA छात्र को टैंकर ने कुचला, मौके पर ही मौत, पुलिस तलाश रही सीसीटीवी फुटेज

घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया. आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 3, 2026 at 10:44 PM IST

कानपुर : सावन के पहले सोमवार की शाम शिव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे एक छात्र की तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसा सचेंडी थाना क्षेत्र में बीपीसीएल रोड स्थित दीपू चौहान होटल के पास हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

छात्र की पहचान इटावा के जसवंतनगर निवासी वंश वर्मा (20) के रूप में हुई है. वंश कानपुर के पीएसआईटी कॉलेज में BBA द्वितीय वर्ष में पढ़ता था. वह पिछले दो सालों से अपने दोस्त प्रिंस के साथ किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था. प्रिंस ने बताया कि सोमवार शाम कॉलेज से लौटने के बाद वंश ने मंदिर चलने को कहा था, लेकिन थकान के कारण प्रिंस ने जाने से मना कर दिया. इसके बाद वंश अकेले ही पैदल मंदिर के लिए रवाना हुआ और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया.

वंश अपने परिवार का बड़ा बेटा था और उसके पिता रत्नेश वर्मा जसवंतनगर में ज्वेलर्स का कारोबार करते हैं. घर पर उसकी मां संध्या वर्मा और छोटा भाई अंश हैं. जवान बेटे की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे देर रात ही कानपुर के लिए रवाना हो गए.

सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया, पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है. फरार चालक को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके.

यह भी पढ़ें : मथुरा के IIT बाबा की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट का राज्य सरकार से जवाब तलब, दुष्कर्म का है आरोप

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें