होमविकासप्रयागराज के सिक्स लेन पुल पर शहर की ओर लगेगा साउंड बैरियर, बस्ती के लोगों को वाहनों की आवाज परेशान नहीं करेगी - prayagraj six lane bridge to get sound barrier for vehicles noise control
विकास

प्रयागराज के सिक्स लेन पुल पर शहर की ओर लगेगा साउंड बैरियर, बस्ती के लोगों को वाहनों की आवाज परेशान नहीं करेगी - prayagraj six lane bridge to get sound barrier for vehicles noise control

प्रयागराज के सिक्स लेन पुल पर शहर की ओर लगेगा साउंड बैरियर, बस्ती के लोगों को वाहनों की आवाज परेशान नहीं करेगी प्रयागराज में गंगा पर बन रहे सिक्स लेन पुल पर वाहनों के शोर से म्योराबाद और बेली के निवासियों को ...और पढ़ें…

Jagran के अनुसार20 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
प्रयागराज के सिक्स लेन पुल पर शहर की ओर लगेगा साउंड बैरियर, बस्ती के लोगों को वाहनों की आवाज परेशान नहीं करेगी 
 - prayagraj six lane bridge to get sound barrier for vehicles noise control

सौजन्य से:- Jagran

प्रयागराज के सिक्स लेन पुल पर शहर की ओर लगेगा साउंड बैरियर, बस्ती के लोगों को वाहनों की आवाज परेशान नहीं करेगी

प्रयागराज में गंगा पर बन रहे सिक्स लेन पुल पर वाहनों के शोर से म्योराबाद और बेली के निवासियों को ...और पढ़ें

HighLights

- दो करोड़ होंगे खर्च, म्योराबाद व बेली के लोगों को होगी सुविधा

- सिक्स लेन पुल के 1800 मीटर के दायरे में लगेगा साउंड बैरियर

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा पर बन रहे सिक्स लेन पुल पर नवंबर से वाहनों का आवागमन शुरू होने की तैयारी है। पुल पर वाहनों की आवाज से म्योराबाद और बेली क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए शहर की ओर साउंड बैरियर लगाया जाएगा। कलश चौराहा के पास से दोनों लेन में करीब 1800 मीटर लंबाई में साउंड बैरियर लगाने की योजना है। इस पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से बन रहे इस महत्वपूर्ण पुल का निर्माण फरवरी 2021 में शुरू हुआ था। करीब 9.800 किलोमीटर लंबे पुल के लिए 67 पिलर तैयार किए गए हैं। परियोजना पर 1947 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। पुल के चालू होने के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अधिशासी अभियंता वरुण वार्ष्णेय ने बताया कि साउंड बैरियर लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इसे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रयास है कि पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू होने से पहले ही बैरियर स्थापित कर दिया जाए। साउंड बैरियर से वाहनों के शोर को आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंचने से कम करने में मदद मिलेगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें