होमक्राइमप्रयागराज का चंद्रशेखर आजाद पार्क : यहां बन रहे केयर सेंटर में बुजुर्ग करा सकेंगे फिजियोथेरेपी, चिकित्सीय सुझाव भी मिलेगा - prayagraj azad park to offer physiotherapy for seniors senior citizen care center to be built
क्राइम

प्रयागराज का चंद्रशेखर आजाद पार्क : यहां बन रहे केयर सेंटर में बुजुर्ग करा सकेंगे फिजियोथेरेपी, चिकित्सीय सुझाव भी मिलेगा - prayagraj azad park to offer physiotherapy for seniors senior citizen care center to be built

प्रयागराज का चंद्रशेखर आजाद पार्क : यहां बन रहे केयर सेंटर में बुजुर्ग करा सकेंगे फिजियोथेरेपी, चिकित्सीय सुझाव भी मिलेगा प्रयागराज के आजाद पार्क में 2.25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सीनियर सिटिजन केयर सेंटर का निर…

Jagran के अनुसार1 अगस्त 2026 को 01:18 pm बजे
प्रयागराज का चंद्रशेखर आजाद पार्क : यहां बन रहे केयर सेंटर में बुजुर्ग करा सकेंगे फिजियोथेरेपी, चिकित्सीय सुझाव भी मिलेगा - prayagraj azad park to offer physiotherapy for seniors senior citizen care center to be built

सौजन्य से:- Jagran

प्रयागराज का चंद्रशेखर आजाद पार्क : यहां बन रहे केयर सेंटर में बुजुर्ग करा सकेंगे फिजियोथेरेपी, चिकित्सीय सुझाव भी मिलेगा

प्रयागराज के आजाद पार्क में 2.25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सीनियर सिटिजन केयर सेंटर का निर्माण हो रहा है। सितंबर से यहां बुजुर्गों को फिजियोथे ...और पढ़ें

HighLights

- अत्याधुनिक सीनियर सिटिजन केयर सेंटर में सितंबर से फिजियोथेरेपी की मिलेगी सुविधा

- 2.25 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा निर्माण, पार्क में आने वालों को मिलेगी यह सुविधा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के ऐतिहासिक आजाद पार्क में बुजुर्गों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सीनियर सिटिजन केयर सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। सितंबर में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पार्क में सुबह-शाम टहलने वाले बुजुर्ग फिजियोथेरेपी भी करा सकेंगे। इसके अलावा उनको चिकित्सीय सुझाव भी दिया जाएगा।

सुबह-शाम सैर के साथ स्वास्थ्य सुविधा

सीनियर सिटिजन केयर सेंटर का निर्माण 2.25 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। केयर सेंटर का उद्देश्य पार्क में प्रतिदिन सुबह और शाम सैर करने आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा केयर सेंटर

आजाद पार्क शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग मार्निंग और इवनिंग वॉक के लिए पहुंचते हैं। इनमें वरिष्ठ नागरिकों की संख्या भी अधिक होती है। उनकी जरूरतों को देखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त केयर सेंटर विकसित किया जा रहा है।

अन्य आवश्यक सुविधाएं भी बुजुर्गों को मिलेंगी

प्रस्तावित केयर सेंटर में बुजुर्गों के बैठने के लिए आरामदायक स्थान, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम कक्ष तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा परिसर को दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल बनाया जाएगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

खबरें और भी

स्मार्ट सिटी के सहायक प्रबंधक बोले...

स्मार्ट सिटी के सहायक प्रबंधक ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वरिष्ठ नागरिकों को एक सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक वातावरण मिलेगा, जहां वे नियमित रूप से सैर के साथ स्वास्थ्य और सामाजिक गतिविधियों का भी आनंद ले सकेंगे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें