प्रयागराज में देर रात बारिश के बाद सुबह निकली धूप: फिर से बढ़ने लगा तापमान, शाम तक बारिश का अलर्ट जारी - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Weather Update | Rising Temperature & Rain Alert | Heatwave प्रयागराज में देर रात बारिश के बाद सुबह निकली धूप:फिर से बढ़ने लगा तापमान, शाम तक बारिश का अलर्ट जा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Weather Update | Rising Temperature & Rain Alert | Heatwave
प्रयागराज में देर रात बारिश के बाद सुबह निकली धूप:फिर से बढ़ने लगा तापमान, शाम तक बारिश का अलर्ट जारी
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में रविवार देर रात कुछ इलाकों में हल्की रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद तेज हवाएं चलने से कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
हालांकि सोमवार सुबह तेज धूप निकलते ही उमस बढ़ गई। पिछले तीन दिनों से बारिश न होने और लगातार धूप के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।
आज 34 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। प्रयागराज और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बारिश होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

लखनऊ: शहर में 86195 आवारा कुत्ते, सात साल में बढ़ गए 10 हजार से अधिक; जानें नसबंदी की स्थिति और चुनौतियां

गोरखपुर-गोंडा खंड में काम, कई ट्रेनों का बदलेगा रास्ता


