होमउत्तर प्रदेशप्रयागराज में तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश: सुबह भोर से अचानक बदला मौसम, शाम तेज बारिश का अलर्ट - Prayagraj (Allahabad) News
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश: सुबह भोर से अचानक बदला मौसम, शाम तेज बारिश का अलर्ट - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Weather Update | Heavy Rain & Storm Alert | Latest News प्रयागराज में तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश:सुबह भोर से अचानक बदला मौसम, शाम तेज बारिश का अलर्ट - कॉपी ल…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
प्रयागराज में तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश:  सुबह भोर से अचानक बदला मौसम, शाम तेज बारिश का अलर्ट - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Prayagraj Weather Update | Heavy Rain & Storm Alert | Latest News

प्रयागराज में तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश:सुबह भोर से अचानक बदला मौसम, शाम तेज बारिश का अलर्ट

- कॉपी लिंक

प्रयागराज में बुधवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। भोर से ही आसमान में तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिससे मौसम सुहाना और ठंडा हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रयागराज में तेज धूप निकल रही थी। दिन में धूप के कारण उमस भरी गर्मी बढ़ गई थी और लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में बुधवार सुबह अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

देखें तस्वीरें ……

सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। तेज हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है।

शाम को तेज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम में बदलाव बना रह सकता है। दिनभर रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है।

वहीं, शाम तक प्रयागराज और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

तापमान में गिरावट दर्ज

आज हुई बारिश के बाद प्रयागराज के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें