प्रयागराज में हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व: झूंसी पुल से वाराणसी तक बैरिकेडिंग, ड्रोन से निगरानी, रूट डायवर्जन - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Varanasi Highway Kanwar Yatra | Traffic Diversion & Security प्रयागराज में हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व:झूंसी पुल से वाराणसी तक बैरिकेडिंग, ड्रोन स…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Varanasi Highway Kanwar Yatra | Traffic Diversion & Security
प्रयागराज में हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व:झूंसी पुल से वाराणसी तक बैरिकेडिंग, ड्रोन से निगरानी, रूट डायवर्जन
- कॉपी लिंक
भगवान शिव की आराधना का पवित्र श्रावण (सावन) माह की शुरुआत हो गई है। प्रयागराज में मंदिरों, शिवालयों में भीड़ उमड़ रही है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रयागराज में रूट डायवर्जन लागू हो गया है। पहले सोमवार से पहले शनिवार रात से प्रयागराज से वाराणसी तक एक ल
सावन माह की कांवड़ यात्रा के लिए अब 29 अगस्त तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था और रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर एक लेन पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी और दूसरी लेन से सामान्य वाहन चलेंगे। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शास्त्री पुल (झूंसी पुल) पर भारी वाहनों और रोडवेज बसों की एंट्री रोक दी गई। बड़े वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा।
ट्रैफिक प्लान- डायवर्जन
प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर झूंसी से हनुमानगंज, हंडिया और बरौत तक बैरिकेडिंग की गई है। हाईवे की एक लेन पैदल यात्री और कावंड़ यात्रा के लिए सुरक्षित है, जबकि दूसरी लेन से सीमित और नियंत्रित ट्रैफिक चलेगा। बड़े वाहन पुल से नहीं गुजरेंगे
शास्त्री पुल पर रोडवेज बसों और भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया। रोडवेज बसों के लिए बाईपास दिया गया है। अब वाराणसी और जौनपुर की तरफ से आने वाली बसें हंडिया- सहसों- फाफामऊ के रास्ते प्रयागराज में प्रवेश करेंगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के भारी और कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक है। ऐसे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। चौराहों और तिराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की तैयारी है।
मनकामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक
सावन माह पर प्रयागराज के प्राचीन श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष के साथ जलाभिषेक शुरू हो गया है।
यमुना तट पर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर प्रयागराज के प्रमुख शिवालयों में से एक है। सावन के पूरे महीने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक, शिव आरती और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।
त्रिवेणी से भर रहे गंगाजल
सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़िए त्रिवेणी संगम से गंगाजल भरकर मनकामेश्वर सहित शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने आते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
मंदिर परिसर और कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और सफाई व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


