प्रयागराज में नदियों का जलस्तर घटा, स्थिति सामान्य: पानी उतरने के बाद फैली गंदगी, रिवर फ्रंट रोड फिर चालू, घाटों पर सफाई शुरू - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Flood Update | River Front Road Reopened After Water Recedes प्रयागराज में नदियों का जलस्तर घटा, स्थिति सामान्य:पानी उतरने के बाद फैली गंदगी, रिवर फ्रंट रोड फि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Flood Update | River Front Road Reopened After Water Recedes
प्रयागराज में नदियों का जलस्तर घटा, स्थिति सामान्य:पानी उतरने के बाद फैली गंदगी, रिवर फ्रंट रोड फिर चालू, घाटों पर सफाई शुरू
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से घटने के बाद प्रयागराज में बाढ़ का खतरा अब टल गया है। गुरुवार शाम 4 बजे तक दोनों नदियों का जलस्तर 80 मीटर से नीचे पहुंच गया। जलस्तर कम होने के साथ ही सभी घाटों से बाढ़ का पानी उतरने लगा है। रिवर फ्रंट रोड से भी पानी हटने के बाद इसे एक बार फिर आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार नैनी में यमुना का जलस्तर 79.59 मीटर दर्ज किया गया, जबकि पिछले 4 घंटे में 7 सेंटीमीटर की कमी आई। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 80.85 मीटर रहा और इसमें 4 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 79.17 मीटर रहा, जो 8 सेंटीमीटर घटा है। वहीं STP बक्शी बांध पर जलस्तर 79.87 मीटर दर्ज किया गया और यहां भी 7 सेंटीमीटर की कमी आई। इस दौरान सभी जगह बारिश शून्य दर्ज की गई।
घाटों पर शुरू हुई सफाई
जलस्तर कम होने के बाद अब बाढ़ प्रभावित घाटों पर सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद घाटों और आसपास के इलाकों में मिट्टी, कीचड़ और गंदगी जमा हो गई है। पक्के घाटों पर भी सफाई कराई जा रही है। कई जगह अभी गंदगी फैली हुई है, जिसे धीरे-धीरे हटाया जा रहा है।
रिवर फ्रंट रोड पर कीचड़ से परेशानी
रिवर फ्रंट रोड से पानी उतरने के बाद इसे दोबारा चालू कर दिया गया है। हालांकि सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और मिट्टी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क की सफाई का काम भी किया जा रहा है।
सभी बांध सुरक्षित
जलस्तर में लगातार गिरावट के बीच राहत की बात यह है कि सभी बांध सुरक्षित हैं। गंगा-यमुना का पानी लगातार नीचे जाने से बाढ़ की स्थिति सामान्य हो गई है। अब प्रशासन का फोकस बाढ़ के बाद घाटों, सड़कों और प्रभावित इलाकों में जमा गंदगी और कीचड़ की सफाई पर है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

महाप्रबंधक ने चोपन-चुनार-प्रयागराज रेलखंड का किया निरीक्षण

कानपुर में 15.5 किमी लंबे अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेल ट्रैक पर ब्रेक, 10 फीसदी जमीन अधिग्रहण न होने से फंसा पेच - kanpur elevated railway track land acquisition delay slows anwarganj mandhana project

यूपी: एनएचएआई के आरओ विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद हुई थी किरकिरी


