प्रयागराज में सुबह से छाए बादल चल रही तेज हवाएं: दोपहर बाद हवा के साथ बारिश का अलर्ट, अगले सप्ताह तेज होगा मानसून का असर - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Weather Alert | Rain Expected With Strong Winds Today प्रयागराज में सुबह से छाए बादल चल रही तेज हवाएं:दोपहर बाद हवा के साथ बारिश का अलर्ट, अगले सप्ताह तेज होगा…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Weather Alert | Rain Expected With Strong Winds Today
प्रयागराज में सुबह से छाए बादल चल रही तेज हवाएं:दोपहर बाद हवा के साथ बारिश का अलर्ट, अगले सप्ताह तेज होगा मानसून का असर
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में शुक्रवार सुबह से मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। एक दिन पहले हुई हल्की रिमझिम बारिश के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है। तेज हवा चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दिनों के मुकाबले तापमान करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है।
मौसम विभाग ने प्रयागराज में शुक्रवार दोपहर बाद तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। प्रयागराज समेत आसपास के करीब 12 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
अगस्त की शुरुआत के साथ बढ़ेगा बारिश का दौर
प्रयागराज मौसम विभाग केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त की शुरुआत के साथ मानसूनी गतिविधियां और तेज होंगी। अगले कुछ दिनों तक प्रयागराज और आसपास के इलाकों में बादलों का डेरा बना रहेगा। कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। धीरे-धीरे बारिश का दायरा भी बढ़ने की संभावना है।
शनिवार को बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं होगी बूंदाबांदी
शनिवार को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि बारिश रुक-रुककर होगी और बीच-बीच में धूप भी निकल सकती है। ऐसे में जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी, वहां उमस परेशान कर सकती है।
अगले सप्ताह भी जारी रहेगा मानसून का असर
प्रयागराज मौसम विभाग केंद्र का अनुमान है कि अगले सप्ताह भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। इसका असर प्रयागराज में भी देखने को मिलेगा। कभी घने बादल, कभी बारिश और बीच-बीच में धूप निकलने का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश की वजह से तापमान नियंत्रित रहेगा और भीषण गर्मी की संभावना कम है।
गर्मी से राहत, लेकिन उमस पूरी तरह नहीं जाएगी
बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण उमस पूरी तरह खत्म नहीं होगी। बारिश रुकने के बाद और धूप निकलने पर चिपचिपी गर्मी महसूस हो सकती है। हालांकि तेज हवाएं चलने और रुक-रुककर बारिश होने से मौसम ज्यादातर समय सुहावना बना रहेगा।
नदियों का जलस्तर स्थिर
प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर फिलहाल स्थिर बना हुआ है। गंगा के जलस्तर में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, जबकि यमुना के जलस्तर में करीब 1 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से करीब 10 मीटर नीचे बह रही हैं।
हालांकि लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित और निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों की ओर से नदी के जलस्तर और आसपास के क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवरियों के दो समूहों के बीच झड़प में कांस्टेबल घायल हो गया

UP Weather: लखनऊ सहित 50 जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट, कई शहरों में गिर सकती है बिजली - up weather forecast imd alert lighting and heavyrain fall till 7 august lucknow agra meerut moradabad bareilly aaj ka mausam

उत्तर प्रदेश अनुपूरक बजट को अंतिम रूप दिया गया, आज पेश किया जाएगा


