होमधर्म-आस्थालखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बाद विवादों में घिरी PNC कंपनी, अब ट्रांसगंगा पर बनाएगी पुल - pnc sp singla get kanpur unnao bridge amidst controversies
धर्म-आस्था

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बाद विवादों में घिरी PNC कंपनी, अब ट्रांसगंगा पर बनाएगी पुल - pnc sp singla get kanpur unnao bridge amidst controversies

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बाद विवादों में घिरी PNC कंपनी, अब ट्रांसगंगा पर बनाएगी पुल विवादों में घिरी निर्माण कंपनियां पीएनसी इन्फ्राटेक और एसपी सिंगला को कानपुर से उन्नाव के बीच गंगा पर पुल बनाने का ठेका मिला है। लखनऊ…

Jagran के अनुसार9 अगस्त 2026 को 12:18 am बजे
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बाद विवादों में घिरी PNC कंपनी, अब ट्रांसगंगा पर बनाएगी पुल
 - pnc sp singla get kanpur unnao bridge amidst controversies

सौजन्य से:- Jagran

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बाद विवादों में घिरी PNC कंपनी, अब ट्रांसगंगा पर बनाएगी पुल

विवादों में घिरी निर्माण कंपनियां पीएनसी इन्फ्राटेक और एसपी सिंगला को कानपुर से उन्नाव के बीच गंगा पर पुल बनाने का ठेका मिला है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस ...और पढ़ें

HighLights

- पीएनसी-एसपी सिंगला को कानपुर-उन्नाव गंगा पुल का ठेका मिला।

- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, घाटमपुर ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर उठे सवाल।

- एसपी सिंगला का भागलपुर पुल पहले ही ढह चुका है।

रितेश द्विवेदी, कानपुर। यातायात शुरू होने के एक माह के अंदर ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क जगह-जगह खराब हो चुकी है। कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर घाटमपुर में बने ओवरब्रिज पर चार साल में ही छेद हो गया। ये दोनों निर्माण कर चुकी आगरा की कंपनी पीएनसी इन्फ्राटेक को सेतु निगम ने गंगा नदी पर कानपुर से उन्नाव ट्रांसगंगा सिटी के बीच पुल बनाने का जिम्मा सौंपा है।

पीएनसी, हरियाणा की एसपी सिंगला कंपनी के साथ मिलकर यह निर्माण करेगी। एसपी सिंगला ने भागलपुर में गंगा पर पुल बनाया था, जिसका बड़ा हिस्सा चार जून 2023 को ढह चुका है।

सेतु निगम के प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के मामले को लेकर नए उपजे विवाद का इस प्रोजेक्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गुणवत्ता की थर्ड पार्टी निगरानी कराई जाएगी। पीएनसी इन्फ्राटेक ने घाटमपुर में 46 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण कराया था।

दिसंबर 2022 में इसे आम जनता के लिए खोला गया था, लेकिन इसी वर्ष 21 जून को ओवरब्रिज की स्लैब का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। ट्रांसगंगा सिटी गंगा पुल निर्माण के लिए जारी टेंडर में कुल चार कंपनियों ने भाग लिया था। इनमें पीएनसी इन्फ्राटेक और एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शंस ने संयुक्त रूप से बोली लगाई थी।

इसके अलावा अशोका बिल्डकान लिमिटेड, जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड व अनिल एसोसिएट्स ने भी प्रतिभाग किया था। टेंडर 644.14 करोड़ रुपये का जारी हुआ था। अंतिम परिणाम में पीएनसी–एसपी सिंगला पहली सबसे कम बोली (एल-1) लगाकर आगे रहीं।

कंपनी ने पहले 571.81 करोड़ रुपये, यानी अनुमानित लागत से 11.23 प्रतिशत कम की बोली लगाई। सेतु निगम ने कंपनी से बात कर अनुबंध राशि घटाकर 559.53 करोड़ रुपये कर दी, जो अनुमानित लागत से 13.13 प्रतिशत कम है। इसके बाद पीएनसी–एसपी सिंगला को तीन माह पहले ठेका आवंटित किया गया है।

खबरें और भी

पीएनसी को वर्ष 2015 में लगभग 373 करोड़ रुपये से नौबस्ता-हमीरपुर मार्ग के 123 किलोमीटर चौड़ीकरण और रखरखाव की जिम्मेदारी मिली थी। हालांकि दुर्घटना रोकने के उपाय और संरचनात्मक गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रहीं। जनवरी 2025 के बाद पीएनसी का अनुबंध नहीं बढ़ाया गया।

एनएचएआई कानपुर इकाई के परियोजना निदेशक पंकज यादव ने बताया कि वर्तमान में कानपुर क्षेत्र में पीएनसी इंफ्राटेक के पास एनएचएआइ का कोई निर्माण कार्य नहीं है।एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड भी विवादों में रह चुकी है। कंपनी भागलपुर में 1,717 करोड़ रुपये की लागत से अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच पुल बना रही थी। इसका एक हिस्सा गिर गया।

मई 2020 में पटना की लोहिया पथ चक्र परियोजना के दौरान कंक्रीट स्लैब गिरने से तीन बच्चों की मौत के मामले में भी कंपनी का नाम सामने आया था। इन घटनाओं के बावजूद सेतु निगम ने कानपुर से उन्नाव के बीच पीएनसी और एसपी सिंगला को गंगा पर पुल बनाने का ठेका दिया है।

परियोजना के तहत कुल 753 करोड़ रुपये की लागत से वाई आकार का पुल बनाया जाएगा, जिसमें 500 करोड़ रुपये निर्माण पर खर्च होंगे। इसका निर्माण सितंबर से शुरू होगा। करीब चार किलोमीटर लंबे पुल का 1,825 मीटर हिस्सा गंगा नदी के ऊपर बनेगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें