होम›सेहत›PM मोदी ने वाराणसी DM और मेयर को फोन किया; बाढ़ प्रभावितों की हरसंभव मदद के निर्देश
सेहत

PM मोदी ने वाराणसी DM और मेयर को फोन किया; बाढ़ प्रभावितों की हरसंभव मदद के निर्देश

PM मोदी ने वाराणसी DM और मेयर को फोन किया; बाढ़ प्रभावितों की हरसंभव मदद के निर्देश पीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें. पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाना सुनिश्चित करें. By ETV Bharat Uttar Pradesh…

etvbharat.com के अनुसार4 सितंबर 2026 को 05:31 am बजे
PM मोदी ने वाराणसी DM और मेयर को फोन किया; बाढ़ प्रभावितों की हरसंभव मदद के निर्देश

सौजन्य से:- etvbharat.com

PM मोदी ने वाराणसी DM और मेयर को फोन किया; बाढ़ प्रभावितों की हरसंभव मदद के निर्देश

पीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें. पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाना सुनिश्चित करें.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 4, 2026 at 10:03 AM IST

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के जिलाधिकारी और मेयर से फोन पर बातचीत की. उन्होंने काशी में बाढ़ प्रभावित लोगों का हाल-चाल जाना. साथ ही वाराणसी में बाढ़ की क्या स्थिति है. किस तरीके से लोगों तक राहत सामग्री पहुंच रही है. राहत कैंपों की क्या स्थिति है, इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी ली.

वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के हालात हो गए हैं. दूसरी तरफ वरुणा के पलट प्रवाह ने भी दर्जनों गांवों को अपनी आगोश में ले लिया है. लोग अपने घरों को छोड़कर राहत कैंप में रहने को विवश हो रहे हैं.

वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और मेयर अशोक तिवारी से फोन पर बातचीत की. इस बात को सुनिश्चित किया की बाढ़ से प्रभावित लोगों का पूर्ण रूप से ख्याल रखा जाए. इसके साथ ही उनको सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं.

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने नदी के जल स्तर के साथ ही राहत कैम्पों में प्रदान की जा रही जा रही व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछा. प्रधानमंत्री ने निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए उन्हें समस्त सुविधाएं तत्काल आवश्यक उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराया जाए. लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए.

उन्होंने कहा कि जहां भी राहत सामग्री की अतिरिक्त आवश्यकता हो वहां तत्काल व्यवस्था करते हुए लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य त्वरित गति किया जाए. प्रधानमंत्री ने बाढ़ और राहत कार्यों पर लगातार सतर्क नजर रखने एवं प्रभावित लोगों को अविलंब राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.

बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे हैं बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों की विशेष आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखते हुए राहत कार्य सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही पीएम ने महापौर से शिविरों में रह रहे लोगों के लिए खाद्य सामग्री, पेयजल, दवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली.

मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि पीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत शिविरों में शरण लिए नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो और सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं. प्रधानमंत्री ने आपदा की इस घड़ी में बेहतर प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि और नगर निगम के पार्षद आपसी समन्वय के साथ धरातल पर कार्य करें.

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें और पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि इस प्राकृतिक आपदा के प्रभाव को कम किया जा सके और लोगों को त्वरित राहत प्रदान की जा सके.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें