'सेवा-संकल्प और साधना से नए भारत की गाथा लिख रहे PM मोदी', CM योगी ने 25 साल की राष्ट्रसेवा को सराहा - cm yogi praises pm modis 25 years of service new india
'सेवा-संकल्प और साधना से नए भारत की गाथा लिख रहे PM मोदी', CM योगी ने 25 साल की राष्ट्रसेवा को सराहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा और संकल्प को नए भारत के निर्माण की ...और प…

सौजन्य से:- Jagran
'सेवा-संकल्प और साधना से नए भारत की गाथा लिख रहे PM मोदी', CM योगी ने 25 साल की राष्ट्रसेवा को सराहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा और संकल्प को नए भारत के निर्माण की ...और पढ़ें
HighLights
- पीएम मोदी ने सेवा, संकल्प से नए भारत को दिशा दी।
- काशी से वडनगर तक 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' शुरू हुई।
- मोदी के नेतृत्व में गरीबों के जीवन में प्रत्यक्ष बदलाव आया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेवा, संकल्प और साधना के माध्यम से देश को नए भारत की दिशा में आगे बढ़ाया है।
सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई उनकी राजनीतिक यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रही और आज वह भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।
उन्होंने काशी से वडनगर तक निकाली जा रही यात्रा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन और सेवा-यात्रा को स्मरण करने वाला अभियान बताया। कहा कि काशी से उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियों का पावन जल लेकर युवा विभिन्न मार्गों से वडनगर पहुंचेंगे। वहां भगवान हाटकेश्वर महादेव के मंदिर का जल लेकर काशी लौटेंगे और बाबा विश्वनाथ को अर्पित करेंगे। इस दौरान काशी का प्रसाद भी वडनगर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यात्रा में शामिल युवाओं का अभिनंदन किया।
यह भी पढ़ें- काशी में दस दिन बाद जन्मेगा लंकेश, करेगा अट्टहास तो राम की प्रत्यंचा करेगी दशानन का नाश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों के जीवन में प्रत्यक्ष बदलाव आया है। चार करोड़ लोगों को आवास उपलब्ध कराया गया, जबकि 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण कर महिलाओं के सम्मान और गरिमा को मजबूत किया गया। उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों तक रसोई गैस पहुंची। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य उपचार की सुविधा मिली।
उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप, मेट्रो और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन के साथ भारत ड्रोन तकनीक, सेमीकंडक्टर और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, महाकुंभ के आयोजन और केदारपुरी-बद्रीनाथ में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ये बदलते भारत की तस्वीर प्रस्तुत करते हैं।
योगी ने कहा कि काशी से वडनगर तक की यात्रा इसी सेवा और संकल्प की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है। यात्रा में विभिन्न राज्यों के युवा शामिल हो रहे हैं और यह अभियान उन्हें राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का माध्यम बनेगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि हम लोगों ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीर्घायु हों। वह ऐसे ही देश की सेवा करते रहें। योगी ने कहा कि एक व्यक्ति लगातार 25 वर्ष से देश की सेवा कर रहा है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हम बाबा से प्रार्थना किये कि वह लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


