होमधर्म-आस्थाPM मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी ने यूं दी बधाई, शेयर किया खास वीडियो
धर्म-आस्था

PM मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी ने यूं दी बधाई, शेयर किया खास वीडियो

PM मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी ने यूं दी बधाई, शेयर किया खास वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है. सीएम योगी ने 1 मिनट 45 सेकेंड का एक वीडियो शेयर कर शुभक…

ABP News के अनुसार17 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
PM मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी ने यूं दी बधाई, शेयर किया खास वीडियो

सौजन्य से:- ABP News

PM मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी ने यूं दी बधाई, शेयर किया खास वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है. सीएम योगी ने 1 मिनट 45 सेकेंड का एक वीडियो शेयर कर शुभकामनाएं दीं हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है. 1 मिनट 45 सेकेंड का वीडियो शेयर कर सीएम योगी ने लिखा कि 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'नए भारत के शिल्पी' और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई.

सीएम ने एक्स पर लिखा कि ‘Nation First’ के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति आपका समर्पित जीवन 'विकसित भारत' के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है. आपके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व यशस्वी जीवन प्रदान करें.

वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम को बधाई देते हुए लिखा कि मां भारती की सेवा में सतत समर्पित, हम सभी के प्रेरणास्रोत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आज भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती भी है. यह एक अद्भुत संयोग ही है कि आज एक ओर जहां हम सृष्टि के प्रथम शिल्पकार की आराधना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर 'नए भारत के निर्माता' और आधुनिक भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी मना रहे हैं.

मजबूत इच्छाशक्ति ने देश को गौरव दिलाया- डिप्टी सीएम

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व और मजबूत इच्छाशक्ति ने देश को वह गौरव दिलाया है, जिसकी प्रतीक्षा पीढ़ियों से थी. आपके दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत संकल्प ने देश की विकास यात्रा को एक नई गति और दिशा प्रदान की है. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति हो, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता हो, देश से नक्सलवाद का खात्मा हो, आतंकवाद की कमर तोड़ना हो, या फिर अयोध्या में सदियों के संघर्ष के बाद भव्य प्रभु श्रीराम मंदिर का ऐतिहासिक निर्माण हो, यह सब आपके ही ‘भागीरथ प्रयासों’ का सुफल है.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर केशव ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ, एक ओर आपने गरीब कल्याण की योजनाओं से करोड़ों गरीबों और वंचितों का वन संवारा है, तो दूसरी ओर भारत को विश्व पटल पर एक 'सशक्त, सुरक्षित और आत्मविश्वासी राष्ट्र' के रूप में नई पहचान दिलाई है. सार्वजनिक वन में प्रधानमंत्री के '25 वर्षों के सेवाभाव और राष्ट्रसमर्पण' की इस गौरवशाली यात्रा के अवसर पर आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' में आइए, हम सभी सहभागी बनें और देशहित व जनकल्याण को अपने वन का संकल्प बनाकर 'विकसित भारत' के निर्माण में अपना योगदान दें. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे प्रधानमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की असीम शक्ति प्रदान करें.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें