होमक्राइमकाशी से लेकर प्रयागराज तक...सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब; देखें PHOTOS - sawan first monday 2026 massive rush at kashi prayagraj shiva temples see latest photos
क्राइम

काशी से लेकर प्रयागराज तक...सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब; देखें PHOTOS - sawan first monday 2026 massive rush at kashi prayagraj shiva temples see latest photos

काशी से लेकर प्रयागराज तक...सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब; देखें PHOTOS Sawan Somwar 2026 | श्रावण मास के पहले सोमवार को पूरे उत्तर प्रदेश में शिवभक्ति का अलौकिक रंग देखने को मिला। काशी, प्रयागराज, अ…

Jagran के अनुसार3 अगस्त 2026 को 05:18 am बजे
काशी से लेकर प्रयागराज तक...सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब; देखें PHOTOS - sawan first monday 2026 massive rush at kashi prayagraj shiva temples see latest photos

सौजन्य से:- Jagran

काशी से लेकर प्रयागराज तक...सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब; देखें PHOTOS

Sawan Somwar 2026 | श्रावण मास के पहले सोमवार को पूरे उत्तर प्रदेश में शिवभक्ति का अलौकिक रंग देखने को मिला। काशी, प्रयागराज, अयोध्या समेत विभिन्न शहर ...और पढ़ें

HighLights

- पूरे उत्तर प्रदेश में श्रावण के पहले सोमवार पर शिवभक्ति का रंग।

- काशी, प्रयागराज, अयोध्या के शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

- भक्तों ने जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की।

जागरण संवाददाता, वाराणसी/प्रयागराज। Sawan Somwar 2026 | आज श्रावण मास के पहले सोमवार पर पूरा प्रदेश शिवभक्ति के अलौकिक रंग में रंगा नजर आया। तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही काशी, प्रयागराज समेत प्रदेश भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

'हर-हर महादेव', 'ॐ नमः शिवाय' और 'बम-बम भोले' के गगनभेदी जयकारों और शिव भजनों की गूंज से मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो उठे।

हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प लिए शिवभक्त अपनी बारी के इंतजार में लंबी कतारों में खड़े रहे और भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि व मंगल की कामना की।

काशी विश्वनाथ धाम में देर रात से ही लगी भक्तों की लाइन

Kashi News |बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। आज मंगला आरती के बाद से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। प्रशासन के अनुसार, सुबह 4 बजे से 8 बजे तक दो लाख 35 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।

पुलिस कमिश्नर ने कांवड़ियों पर फूल भी बरसाए। यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। काशी में आज लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

नागेश्वरनाथ में उमड़ा सावन का आस्था ज्वार

अयोध्या: सावन माह के पहले सोमवार को रामनगरी के पौराणिक नागेश्वरनाथ मंदिर में आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही शिवभक्तों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, सरयू जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि व परिवार की मंगलकामना की।

श्रीरामजन्मभूमि परिसर के परकोटे में स्थित शिवलिंग पर भी श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं। यहां विशेष पूजन होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सागर

प्रयागराज: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों से लेकर दशाश्वमेध घाट तक उमड़ा श्रद्धा का सागर। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही कलश में गंगा जल लेकर पहुंचे श्रद्धालु। बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन, पूजन के लिए कांवड़ियों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा नदी में स्नान के बाद जल लिया और वाराणसी के लिये रवाना होने लगे।

खबरें और भी

दारागंज के इस घाट पर भोर से ही कांवरिया का जमघट लगा। हर-हर महादेव, बम-बम भोले, बोल बम का नारा है बाबा तेरा सहारा है, जैसे जयकारे लगते रहे। शहर के शिवालयों में भी काफी भीड़ रही।

सिविल लाइंस में हनुमत निकेतन, श्री पांडेश्वर नाथ धाम 'पडिला महादेव' और मीरापुर स्थित ललिता देवी मंदिर में भी शिवलिंग का पूजन करने के लिए श्रद्धालु उमड़े रहे। दरियाबाद में तक्षक तीर्थ शिवालय, नागवासुकि मंदिर समेत शहर के अन्य शिवालयों में भी सुबह से भक्तों की भारी भीड़ रही।

मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही

मीरजापुर: सावन के पहले सोमवार को रिमझिम फुहारों के बीच शिव भक्तों ने श्रद्धाभाव से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव, बम बम भोले, बाबा भोलेनाथ, के जयकारे से शिवालय गुंजायमान हो उठे। दर्शन पूजन के मद्देनजर शिवालयों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहीं। महिला पुलिस कर्मी तैनात रहीं।

नगर में बूढ़ेनाथ मंदिर सत्ती रोड, पंचमुखी महादेव मंदिर बरियाघाट, तारकेश्वर महादेव मंदिर रामबाग, श्री महाकाल भैरवनाथ महादेव मंदिर बरियाघाट, श्री नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर पेहटी चौराहा, श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर रतनगंज, आनंदेश्वर महादेव चौबे टोला, श्री रुखड़ महादेव मंदिर रुखड़घाट, श्री कुबेरेश्वर नाथ मंदिर मुकरी खोह, बदेवरानाथ महादेव मंदिर छानबे, सारनाथ महादेव मंदिर गोधना मझवां, त्रिकाल महादेव मंदिर जमालपुर आदि शिवालयों में श्रद्धाभाव से भक्तों ने जलाभिषेक और दर्शन पूजन किया।

जलाभिषेक के लिए उमड़े शिवभक्त

संभलः सावन के प्रथम सोमवार पर कल्कि नगरी शिवमय हो गई। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ी। सरायतरीन स्थित प्राचीन श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में लंबी कतार लगी रही।

हाथों में जल लिए भक्त अपनी बारी के इंतजार में कतारबद्ध होकर आगे बढ़ते रहे। शहर के अन्य शिव मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। शिवालयों तक हर तरफ भगवान शिव के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।

'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजे शिवालय

रामपुर: श्रावण मास के प्रथम सोमवार की सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की क़तारें लगी हैं। शिवभक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कांवड़ियों ने भी हरिद्वार व ब्रजघाट से गंगाजल लाकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है।

रविवार रात से ही नगर में कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शिवालयों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रही। भमरौआ स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, पंजाबनगर स्थित ओम नागेश्वर महादेव मंदिर, रठौंडा स्थित श्री वामेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक के लिए क़तारें लगी हैं।

भमरौआ स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं भीड़।

सावन के पहले सोमवार पर गूंजा 'ॐ नमः शिवाय'

मुरादाबाद: सावन के पहले सोमवार को शहर शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर पहुंचे डाक कांवड़िए हाथों में ध्वज लिए उत्साह के साथ मंदिरों की ओर दौड़ते दिखाई दिए।

कॉलोनियों और मुहल्लों के मंदिरों के आसपास शिवभक्ति के भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प, फल, मिष्ठान और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, किया जलाभिषेक

अमरोहा: सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री वासुदेव तीर्थ स्थल समेत अन्य जगह शिवालयों में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

घंटे-घड़ियालों व हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। जिलेभर में शिव भक्ति का माहौल रहा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें