नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका Noida News In Hindi: नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में बरौला स्थित एक पीजी के कमरे में सोमवार को करीब 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई, पुल…

सौजन्य से:- ABP News
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
Noida News In Hindi: नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में बरौला स्थित एक पीजी के कमरे में सोमवार को करीब 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित एक पीजी के कमरे में युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया, युवती की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं, ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके.
जानकारी के मुताबिक, यह मामला नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में बरौला स्थित एक पीजी से सामने आया है, यहां पीजी के कमरे में सोमवार को करीब 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस के अनुसार, युवती की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका है. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं.
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
नौकरी की तलाश में आई थी युवती
नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने बताया कि 10 अगस्त को बरौला स्थित एक पीजी के कमरे में युवती का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती प्राइवेट नौकरी की तलाश में अपनी एक दोस्त के साथ आई हुई थी. जिस कमरे से उसका शव बरामद हुआ, वह उसकी दोस्त के कमरे के बगल में स्थित था.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं और उसकी तलाश की जा रही है.
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

एम्प्लॉयर के खिलाफ महिला की यौन उत्पीड़न की शिकायत पर FIR दर्ज करने से पुलिस का इनकार: हाईकोर्ट का यूपी DGP को जांच का आदेश

'यूपी में घुसते ही मजा आ गया', 4.5 करोड़ कांवड़ियों ने UP पुलिस को सराहा, खाकी ने ऐसे संभाली भोलों की फौज

लखनऊ में उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने का आरोप


