होमक्राइमलखनऊ पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले तीन शातिरों को किया गिरफ्तार, 3 लाख की ज्वैलरी बरामद
क्राइम

लखनऊ पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले तीन शातिरों को किया गिरफ्तार, 3 लाख की ज्वैलरी बरामद

लखनऊ पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले तीन शातिरों को किया गिरफ्तार, 3 लाख की ज्वैलरी बरामद मड़ियांव पुलिस को मिली सफलता. आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर और पाॅक्सो समेत दर्जनों केस दर्ज हैं. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Pu…

etvbharat.com के अनुसार12 अगस्त 2026 को 05:18 am बजे
लखनऊ पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले तीन शातिरों को किया गिरफ्तार, 3 लाख की ज्वैलरी बरामद

सौजन्य से:- etvbharat.com

लखनऊ पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले तीन शातिरों को किया गिरफ्तार, 3 लाख की ज्वैलरी बरामद

मड़ियांव पुलिस को मिली सफलता. आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर और पाॅक्सो समेत दर्जनों केस दर्ज हैं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 12, 2026 at 8:55 AM IST

लखनऊ : मड़ियांव पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं और राहगीरों को निशाना बनाने वाले शातिर चेन स्नैचर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस टीम ने तीन लुटेरों को दबोचा है. आरोपियों में जोमैटो-स्वीगी का डिलीवरी बॉय और ऑटो-विक्रम चालक शामिल हैं. आरोपी अपने महंगे शौक और जुए की लत को पूरा करने के लिए चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 लाख रुपये कीमत की दो सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त स्पेलिंडर बाइक बरामद की है.

ई-रिक्शा से जा रही बुजुर्ग बनी थीं शिकार

डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि बालाजी एन्क्लेव निवासी मोहित अवस्थी ने 8 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार बुजुर्ग ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं, तभी बाइकसवार बदमाश पीछे से झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ले गए. सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश की गई, जिसके आधार पर मिले इनपुट और 11 अगस्त को मड़ियांव पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शातिर लुटेरों को यादव चौराहे के पास नाकेबंदी दबोच लिया गया. अभियुक्तों की पहचान इम्तियाज विक्रम चालक, निवासी पारा, देवेन्द्र सिंह ऑटो चालक, निवासी राजाजीपुरम/हरदोई और अरुण त्रिपाठी डिलीवरी बॉय, निवासी पारा के रूप में हुई है.

फोन का लॉक नहीं टूटा तो झाड़ियों में फेंका : पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे छीने गए जेवरात और मोबाइल राहगीरों को सस्ते दामों में बेच देते थे और उस पैसे से जुआ खेलते थे. आरोपियों ने यह भी राज उगला कि दो महीने पहले उन्होंने आईआईएम रोड से एक शख्स का मोबाइल छीना था. हालांकि, जब काफी कोशिशों के बाद भी फोन का लॉक नहीं खुला तो उन्होंने उसे यादव चौराहे के पास झाड़ियों में फेंक दिया था.

गैंगस्टर और पाॅक्सो समेत दर्जनों केस हैं दर्ज : पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक तीनों ही आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनका लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है. इम्तियाज के खिलाफ ठाकुरगंज और उन्नाव के थानों में पाॅक्सो एक्ट, रंगदारी व गैंगस्टर एक्ट समेत 5 गंभीर केस दर्ज हैं. देवेन्द्र सिंह इसके ऊपर मोहनलालगंज और उन्नाव में आर्म्स एक्ट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के 7 मुकदमे पंजीकृत हैं. अरुण त्रिपाठी के खिलाफ भी चोरी और जालसाजी के 4 मामले पहले से दर्ज हैं.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें