लखनऊ में उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने का आरोप
खुफिया एजेंसी आईबी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में उज्बेकिस्तान निवासी लोला कायूमोवा को हिरासत…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
खुफिया एजेंसी आईबी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में उज्बेकिस्तान निवासी लोला कायूमोवा को हिरासत में लेकर सुशांत गोल्फ सिटी थाने के सुपुर्द कर दिया है. करीब एक साल से वांछित लोला नेपाल और उज्बेकिस्तान से महिलाओं की अवैध तस्करी कर उन्हें लखनऊ लाती थी. वह डॉक्टर की मदद से महिलाओं की प्लास्टिक सर्जरी कराकर उनका हुलिया बदलवाती थी और पॉश इलाकों के फ्लैटों में रखकर उनसे देह व्यापार कराती थी. 20 जून 2025 को न्यू हजरतगंज स्थित अपार्टमेंट से दो विदेशी महिलाओं के पकड़े जाने के बाद से लोला अंडरग्राउंड चल रही थी.
प्लास्टिक सर्जरी से हुलिया बदलकर देह व्यापार
पुलिस जांच के अनुसार लोला बेहद शातिर तरीके से अपना नेटवर्क चला रही थी. वह उज्बेकिस्तान और नेपाल से महिलाओं को लखनऊ लाती थी. इसके बाद एक डॉक्टर की मदद से उनकी प्लास्टिक सर्जरी कराकर हुलिया बदल दिया जाता था. फिर उन्हें पॉश इलाकों के फ्लैटों में रखकर देह व्यापार कराया जाता था.
2025 में छापेमारी के बाद से थी फरार
20 जून 2025 को एफआरआरओ की टीम ने न्यू हजरतगंज के अपार्टमेंट स्थित कमरा नंबर 527 पर छापा मारा था. वहां से होलिडा और नीलोफर नाम की दो विदेशी महिलाएं फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ी गई थीं. उनके अवैध रूप से रहने की पुष्टि होने के बाद से लोला अंडरग्राउंड हो गई थी.
Advertisement
उज्बेकिस्तान में लुकआउट नोटिस, चोरी-छिपे की थी शादी
जांच में सामने आया है कि लोला के खिलाफ उज्बेकिस्तान में भी लुकआउट नोटिस जारी है. लोला ने चोरी-छिपे लखनऊ में शादी रचाई थी और अवैध रूप से रह रही थी. उसके नेपाल और उज्बेकिस्तान के गिरोहों से संपर्क थे. अब एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर ठेकेदार हत्याकांड: हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे शिवकुमार, तलवार से किशोर करता रहा ताबड़तोड़ वार - gorakhpur contractor murder viral video shows brutal sword attack

ठेकेदार को नाबालिग ने तलवार से काटा डाला, VIDEO: गोरखपुर में सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर वार किए, हाथ जोड़कर जान की भीख मांगता रहा - Gorakhpur News

एम्प्लॉयर के खिलाफ महिला की यौन उत्पीड़न की शिकायत पर FIR दर्ज करने से पुलिस का इनकार: हाईकोर्ट का यूपी DGP को जांच का आदेश


