‘PDA का मतलब पिटाई, दबंगई और अत्याचार’, दादरी में यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने सपा पर बोला तीखा हमला
दादरी में यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को सपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीडीए का नया अर्थ पिटाई, दबंगई और अत्याचार है। ग्रेटर नोएडा: दादरी स्थित आरवी नॉर्थलैंड कॉलेज में सोमवार को हुई बीजेपी की आत…

सौजन्य से:- Navbharat Times
दादरी में यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को सपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीडीए का नया अर्थ पिटाई, दबंगई और अत्याचार है।
ग्रेटर नोएडा: दादरी स्थित आरवी नॉर्थलैंड कॉलेज में सोमवार को हुई बीजेपी की आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा में यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।
पंकज चौधरी ने कहा कि जो लोग एसी के कमरों में बैठकर गौतमबुद्धनगर का मिजाज भांपने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें दादरी आकर जिले की जनता का उत्साह और मिजाज देखना चाहिए। चौधरी ने सपा की लाल टोपी को आम लोगों के खून से रंगी बताते हुए पीडीए का नया अर्थ पिटाई, दबंगई और अत्याचार बताया। उन्होंने कहा कि सपा शासन में माफिया और अपराधियों का दबदबा था।
मंच पर बीजेपी के कई नेता रहे मौजूद
सभा का आयोजन दादरी के आरवी नॉर्थलैंड कॉलेज में ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी की ओर से किया गया था। मंच पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, सांसद डॉ महेश शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महामंत्री महामेधा नागर और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सांसद सुरेंद्र नागर की दिखी सक्रिय भूमिका
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर पूरे कार्यक्रम की कमान संभाले नजर आए। मंच संचालन से लेकर नेताओं की मौजूदगी, स्वागत व्यवस्था और कार्यक्रम की गतिविधियों तक उनकी सक्रिय भूमिका दिखाई दी। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान भी मंच पर अधिकतर वही लोग नजर आए, जिनके नाम सुरेंद्र नागर की सूची में बताए गए थे। लोग इसे दादरी विधानसभा क्षेत्र में उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता को टिकट से जोड़कर भी देख रहे हैं।
वेस्ट यूपी के गुर्जरों को साधने की कवायद
चुनाव से पहले दादरी में सोमवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा के जरिये बीजेपी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जर समाज को साधने की कोशिश की। पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में हुई इस सभा को केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को राजनीतिक संदेश देने के रूप में भी देखा जा रहा है।
पहले थी नाराजगी
इस सभा के होने से पहले नाराजगी इस कदर थी कि पहले किसी ने प्रोग्राम के बारे में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी तक साझा नहीं की। रविवार देर रात अचानक तमाम नेताओं ने प्रोग्राम की जानकारी साझा की। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे तय था। विधायक, सांसद और जिलाध्यक्ष समेत कई प्रमुख नेता करीब दो बजे पहुंचे।
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


