नोएडा के बैंक्वेट हॉल में लिफ्ट गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू
नोएडा के बैंक्वेट हॉल में लिफ्ट गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू Noida Lift Accident: नोएडा सेक्टर 51 में बीजेपी के कार्यक्रम के दौरान बैंक्विट हाल में लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई, जिससे लिफ्ट में सवार लोगों को चोट आई हैं. पुलिस…

सौजन्य से:- ABP News
नोएडा के बैंक्वेट हॉल में लिफ्ट गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू
Noida Lift Accident: नोएडा सेक्टर 51 में बीजेपी के कार्यक्रम के दौरान बैंक्विट हाल में लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई, जिससे लिफ्ट में सवार लोगों को चोट आई हैं. पुलिस ने तीन पर मुकदमा दर्ज किया है.
नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक बैंक्विट हॉल में बृहस्पतिवार रात आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई, जिसमें लिफ्ट में सवार लोग फँस गए. इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया.
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे. घटना के संबंध में बैंक्विट हॉल के संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया है.
बीजेपी के कार्यक्रम में हुआ हादसा
थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक ग्राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा ‘पांचवां व्यापारी कल्याण दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन ‘वेडिंग विला’ बैंक्विट हॉल में किया गया था. गणमान्य लोगों की उपस्थिति को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल भी तैनात था.
कार्यक्रम के समापन के बाद कुछ लोग ऊपरी मंजिल से लिफ्ट के माध्यम से नीचे आ रहे थे. इसी दौरान लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई और उसमें सवार कई लोग फंस गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ‘इमरजेंसी’ चाबी से लिफ्ट खोलकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं.
पुलिस ने तीन पर दर्ज किया मुकदमा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-51 चौकी प्रभारी आशु चौधरी की शिकायत पर वेडिंग विला बैंक्विट हॉल के संचालक विनोद अरोड़ा, अश्वनी छावड़ा और प्रबंधक अश्विनी शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा-289 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लिफ्ट का नियमित रखरखाव नहीं कराया गया था और न ही वहां ‘लिफ्टमैन’ की तैनाती की गई थी. पुलिस के अनुसार यह गंभीर लापरवाही थी, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. मामले की जांच जारी है.
कार्यक्रम के आयोजक विकास जैन ने बताया कि दुर्घटना के समय विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह सहित वरिष्ठ नेता कार्यक्रम से रवाना हो चुके थे. लिफ्ट में व्यापारी वर्ग के लोग और भाजपा के कुछ जिला स्तरीय नेता सवार थे.
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


