गोरखपुर के रास्ते न्यू जलपाईगुड़ी तक चलेगी पूजा स्पेशल, रेलवे ने किया शेड्यूल जारी - njpgomti nagar puja special train via gorakhpur route schedule
गोरखपुर के रास्ते न्यू जलपाईगुड़ी तक चलेगी पूजा स्पेशल, रेलवे ने किया शेड्यूल जारी त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए न्यू जलपाईगुड़ी से गोमती नगर के बीच गोरखपुर होते हुए साप्ताहिक पूजा ...और पढ़ें HighLights…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर के रास्ते न्यू जलपाईगुड़ी तक चलेगी पूजा स्पेशल, रेलवे ने किया शेड्यूल जारी
त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए न्यू जलपाईगुड़ी से गोमती नगर के बीच गोरखपुर होते हुए साप्ताहिक पूजा ...और पढ़ें
HighLights
- न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी।
- यह ट्रेन गोरखपुर के रास्ते नौ फेरों में चलेगी।
- 4 अक्टूबर से 30 नवंबर तक होगी इसकी सेवा।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। त्योहारों में लखनऊ से न्यू जलपाईगुड़ी तक आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 05742/05741 नंबर की न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्योहार स्पेशल नौ फेरा में चलेगी।
यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक प्रत्येक रविवार को तथा गोमती नगर से 05 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20 कोच लगाए जाएंगे।
- 05742 नंबर की न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर साप्ताहिक स्पेशल न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 08.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सिलीगुड़ी, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, छपरा होते हुए गोरखपुर से रात 02:20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 09:10 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
- 05741 नंबर की गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल गोमतीनगर से दोपहर 12.20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अयोध्या धाम, बस्ती होते हुए गोरखपुर से रात 21.15 बजे रवाना होकर देवरिया, सीवान, छपरा, मुजफ्फरपुर और कटिहार होते हुए दूसरे दिन दोपहर बाद 03:00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर रेलवे अस्पताल के बाहर चाय-पकौड़ी की दुकानों पर बिक रही 'उपचार पुस्तिका', गोपनीयता का खतरा
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


