होमधर्म-आस्थाभाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल निकालेंगे भव्य तिरंगा यात्रा: सीएम आवास से विधानसभा तक होगा मार्च, मुख्यमंत्री योगी, दोनों डिप्टी सीएम समेत मंत्री और NDA विधायक होंगे शामिल - Lucknow News
धर्म-आस्था

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल निकालेंगे भव्य तिरंगा यात्रा: सीएम आवास से विधानसभा तक होगा मार्च, मुख्यमंत्री योगी, दोनों डिप्टी सीएम समेत मंत्री और NDA विधायक होंगे शामिल - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Tiranga Yatra: CM Yogi Adityanath & BJP Leaders March | 2026 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल निकालेंगे भव्य तिरंगा यात्रा:सीएम आवास से विधानसभा तक होगा मार्च, मुख्यमंत्री…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 अगस्त 2026 को 08:18 am बजे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल निकालेंगे भव्य तिरंगा यात्रा:  सीएम आवास से विधानसभा तक होगा मार्च, मुख्यमंत्री योगी, दोनों डिप्टी सीएम समेत मंत्री और NDA विधायक होंगे शामिल - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Tiranga Yatra: CM Yogi Adityanath & BJP Leaders March | 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल निकालेंगे भव्य तिरंगा यात्रा:सीएम आवास से विधानसभा तक होगा मार्च, मुख्यमंत्री योगी, दोनों डिप्टी सीएम समेत मंत्री और NDA विधायक होंगे शामिल

- कॉपी लिंक

स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा राजधानी लखनऊ में अपनी ताकत और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने के लिए भव्य तिरंगा यात्रा निकालेगी। रविवार सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

सीएम योगी समेत बड़े नेता होंगे यात्रा में शामिल

तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के जुटने की तैयारी है।

NDA के सहयोगी दलों के विधायक भी आएंगे

भाजपा ने इस यात्रा को व्यापक स्वरूप देने के लिए अपने सहयोगी दलों को भी साथ जोड़ा है। NDA में शामिल सहयोगी दलों के विधायक भी तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे। इससे यात्रा में भाजपा के साथ उसके सहयोगी दलों की भी भागीदारी नजर आएगी।

विधानसभा तक पहुंचेगी तिरंगा यात्रा

तय कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर विधानसभा तक जाएगी। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होंगे। पार्टी की ओर से यात्रा को भव्य बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का संदेश देने की तैयारी

भाजपा की इस तिरंगा यात्रा को स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देने वाले कार्यक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में होने वाली यात्रा में सरकार, संगठन और NDA के घटक दलों की संयुक्त मौजूदगी से भाजपा अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक एकजुटता भी प्रदर्शित करेगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें