लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक गंभीर: एनएचएआई एंबुलेंस से सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया, जिला अस्पताल रेफर - Nawabganj (Unnao) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Unnao - Nawabganj - Lucknow Kanpur Highway Bike Accident | Nawabganj Hospital Refer लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक गंभीर:एनएचएआई एंबुलेंस से सीएचसी नवाबगंज पहुंचा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Unnao
- Nawabganj
- Lucknow Kanpur Highway Bike Accident | Nawabganj Hospital Refer
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक गंभीर:एनएचएआई एंबुलेंस से सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया, जिला अस्पताल रेफर
- कॉपी लिंक
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नहर मोड़ के पास मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एनएचएआई एंबुलेंस से सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया।
सीएचसी नवाबगंज में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी रामनारायण (42) और विनोद (40) के रूप में हुई है। वे मंगलवार सुबह बाइक से लखनऊ जा रहे थे। विनोद के मुताबिक, नवाबगंज कस्बे में हाईवे पार कर रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलने पर एनएचएआई एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी सतीश यादव ने दोनों घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP चुनाव: BJP की सहयोगी इस पार्टी ने किया 60 सीटों पर लड़ने का ऐलान

यूपी चुनाव की तैयारी तेज, सीएम योगी ने लखनऊ-गोरखपुर को दी बड़ी सौगातें

इस बार बीजेपी को मात देने की तैयारी में सपा, यूपी में उलझ गया राज्यसभा का गणित


