मुजफ्फरनगर में मंदिर से लौट रही महिला से लूट; कानपुर देहात में कारोबारी के परिवार से लूटपाट
मुजफ्फरनगर में मंदिर से लौट रही महिला से लूट; कानपुर देहात में कारोबारी के परिवार से लूटपाट दोनों ही वारदातों की पुलिस ने शुरू की छानबीन, आरोपियों की तलाश की जा रही. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : July 31,…

सौजन्य से:- ETV Bharat
मुजफ्फरनगर में मंदिर से लौट रही महिला से लूट; कानपुर देहात में कारोबारी के परिवार से लूटपाट
दोनों ही वारदातों की पुलिस ने शुरू की छानबीन, आरोपियों की तलाश की जा रही.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : July 31, 2026 at 8:15 AM IST
मुजफ्फरनगर/कानपुर देहात: मुजफ्फरनगर में मंदिर से लौट रही एक महिला से सोने के कुंडल लूटने का मामला सामने आया है. घटना थाना नई मंडी क्षेत्र की है, जहां बदमाश ने पता पूछने के बहाने महिला से कुंडल लूट कर फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, पूरी घटना वहां लगी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. वहीं, कानपुर देहात में टाइल्स कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की गई.
मुजफ्फरनगर में महिला से लूटपाट
पीड़िता के अनुसार, वह गुरुवार की सुबह करीब 9 से 9:30 बजे मंदिर से लौट रही थी. घर के पास एक बदमाश ने ठाकुर का मकान पूछने के बहाने उनसे बातचीत की. जैसे ही महिला अपने घर के गेट की ओर बढ़ीं, पीछे से बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके कानों से करीब एक तोला सोने के पंजाबी कुंडल छीन कर फरार हो गया.
सीओ नई मंडी सुनील कुमार के अनुसार, सूचना मिलते ही थाना नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंचकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही घटना के जल्द खुलासे के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हैं.
कानपुर देहात में टाइल्स कारोबारी के परिवार से लूट: कानपुर देहात जिले के रानियां थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्ज ने जायदा नकाबपोश बदमाशो ने टाईल्स कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दे डाला. परिवार द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने लोहे की रॉड से पीटकर लहूलुहान कर दिया, जिसके बाद बदमाश घर से करीब 3.50 लाख रुपए नकद और जेवर समेत करीब 10 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दे कर फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में ट्रांसफार्मर और तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूरी कांड; आरोपी अंकित बालियान गिरफ्तार, पूछताछ शुरू
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


